ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

डॉक्टर को हो विश्वास...इसलिए सर्पदंश के बाद सांप को डिब्बे में बंदकर लाया अस्पताल, डर के मारे बेड छोड़कर भागे मरीज

NALANDA: बिहारशरीफ सदर अस्पताल में अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला है. दरअसल एक लड़की को सांप ने डस लिया. जिसके बाद लड़की के परिजन उसका इलाज कराने अस्पताल लाये लेकिन हद तो तब हो

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

NALANDA: बिहारशरीफ सदर अस्पताल में अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला है. दरअसल एक लड़की को सांप ने डस लिया. जिसके बाद लड़की के परिजन उसका इलाज कराने अस्पताल लाये लेकिन हद तो तब हो गई जब परिजन सांप को भी डिब्बे में बंदकर अस्पताल ले आए.


डॉक्टरों को विश्वास हो कि लड़की को सांप ने ही काटा है, परिजन सांप को पकड़कर अस्पताल ले आये. परिजनों ने जब अस्पताल में डिब्बे में बंद सांप को बाहर निकाला तब मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सांप को देखते ही अस्पताल में इलाज करा रहे मरीज डर के मारे अपना बेड छोड़कर भाग खड़े हुए.


हालांकि जब परिवार के लोगों ने बताया कि सांप मरा हुआ है, तब डॉक्टर्स के साथ-साथ पेशेंट ने भी राहत की सांस ली. वहीं परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल के डॉक्टर अक्सर सर्पदंश के शिकार मरीज का सही तरीके से इलाज इसलिए नहीं करते क्योंकि डॉक्टरों को भरोसा नहीं होता है कि मरीज को सांप ने ही काटा है. लिहाजा परिजन सांप को ही अपने साथ ले आये. सर्पदंश से पीड़ित मुस्कान के पिता ने बताया कि बेटी का इलाज सही तरीके से हो जाए इसलिए जब सांप ने उसे डसा तब हिम्मत करके उन्होंने सांप को मार दिया फिर डिब्बे में बंद कर अस्पताल लेकर आए.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJ

FirstBihar संवाददाता