ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

नालंदा : अनियंत्रित ट्रक ने बुलेट में मारी टक्कर मौत, पुलिसकर्मी की मौके पर मौत

NALANDA : नालंदा में तेज रफ्तार का कहर जारी है, आए दिन दर्दनाक सड़क हादसे में असमय लोगों की जान जा रही है. ताजा मामला दीपनगर थाना इलाके के एनएच-20 की है. जहां दर्दनाक सड़क हादसे में एक

नालंदा : अनियंत्रित ट्रक ने बुलेट में मारी टक्कर मौत, पुलिसकर्मी की मौके पर मौत
Anamika
2 मिनट

NALANDA : नालंदा में तेज रफ्तार का कहर जारी है, आए दिन दर्दनाक सड़क हादसे में असमय लोगों की जान जा रही है. ताजा मामला दीपनगर थाना इलाके के एनएच-20 की है. 

जहां दर्दनाक सड़क हादसे में एक पुलिस जवान की मौत हो गई, वहीं एक शख्स गंभीर रुप से घायल हो गया. मृतक जवान की पहचान नालंदा जिले के भागन बीघा ओपी के मुसेपुर गांव निवासी नीतीश कुमार के रुप में की गई है. वहीं घायल शख्स की पहचान मृतक जवान के दोस्त रामचंद्रपुर नालंदा कॉलोनी निवासी धीरज कुमार के रुप में की गई है. 

घटना के बारे में बताया जाता है कि नीतीश कुमार ड्यूटी के बाद अपने दोस्त के साथ  खाना खाकर पुलिस केंद्र जा रहे थे. इसी बीच ट्रक ने बुलेट में जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को बिहार शरीफ सदर अस्पताल लेकर आई, जहां पुलिस जवान को मृत घोषित कर दिया गया. इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर नालंदा के एसपी-डीएसपी समेत पुलिस केंद्र के जवान पहुंचे. पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष मुक्ति देव निराला ने बताया कि दुख की इस घड़ी में नालंदा पुलिस के सभी पदाधिकारी और कर्मी उनके परिवार के साथ है. परिवार को हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी.