ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

RCP सिंह ने CM के गृहजिला नालंदा में मनाया नीतीश का जन्मदिन, केक काटकर जरुरतमंदों के बीच बांटे कपड़े

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 71 साल के हो गए. सुबह से पार्टी के तमाम नेता एवं अन्य दलों के नेता उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 71 जन्मदिन उन्हीं के

RCP सिंह ने CM के गृहजिला नालंदा में मनाया नीतीश का जन्मदिन, केक काटकर जरुरतमंदों के बीच बांटे कपड़े
First Bihar
3 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 71 साल के हो गए. सुबह से पार्टी के तमाम नेता एवं अन्य दलों के नेता उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 71 जन्मदिन उन्हीं के गृह जिले नालंदा के मालती गांव में केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह द्वारा मनाई गई. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने केक काटकर उनके जन्मदिन को सेलिब्रेट किया. साथ ही उन्होंने जरूरतमंद लोगों के बीच वस्त्र का वितरण किया.


इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में जो बजट पेश किए गए हैं 2 लाख 37 हजार करोड़ का है, जो युवाओं पर फोकस से उद्योग पर फोकस है. हमारे नेता ने शानदार काम किया है. उन्होंने कहा कि हमारा फोकस है कि जो बिहार में खनिज संपदा है उस पर काम किया जाए. उन्होंने कहा कि अगर हमें खनिज संपदा मिल गई तो बिहार के लिए एक बड़ी सौगात होगी.


वहीं यूक्रेन में हो रहे युद्ध के बारे में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार केंद्रीय मंत्री को वहां के आसपास के देशों के लिए रवाना किया है और वहां के लोगों को कैसे सकुशल वापस लाया जाए उसकी बात हो रही है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकलापों की प्रशंसा की.


इससे पहले आरसीपी सिंह ने ट्वीट कर भी नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी थी. उन्होंने लिखा, बिहार में सबसे लंबी अवधि से जनता की सेवा कर रहे हैं. माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मैं ईश्वर से आपके उत्तम  स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं. केन्द्रीय मंत्री और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन को खास बनाने के लिए पूर्व संध्या पर पार्टी समर्थकों को एक संदेश दिया था. और प्रदेश के विभिन्न इलाकों में इसे विकास दिवस के रूप में मनाने की अपील की थी.

टैग्स