ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

रामनवमी हिंसा: EOU की जांच में बड़ा खुलासा, सोशल मीडिया पर ग्रुप बना लोगों को उकसाया

NALNADA : रामनवमी के अगले दिन बिहार शरीफ में हुए हिंसा मामले में अब बड़ा खुलासा किया गया है। जांच में यह सामन

रामनवमी हिंसा: EOU की जांच में बड़ा खुलासा, सोशल मीडिया पर ग्रुप बना लोगों को उकसाया
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NALNADA : रामनवमी के अगले दिन बिहार शरीफ में हुए हिंसा मामले में अब बड़ा खुलासा किया गया है। जांच में यह सामने आया है कि यहां सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर लोगों को उन्माद के लिए उकसाया गया है। लोगों को इकट्ठा कर जानबूझकर इस तरीके के उपद्रव को बिहारशरीफ में अंजाम दिया गया है।


दरअसल, बिहारशरीफ में हुए हिंसा मामले में खुलासा करते हुए पुलिस मुख्यालय के तरफ से यह जानकारी दी गई है कि इस मामले की जांच इओयू कर रही है। आर्थिक अपराध इकाई के जांच में जो बात सामने आई है उसके मुताबिक जो खुलासे हुए हैं वह चौंकाने वाला है।


आर्थिक अपराध इकाई ने कहा है कि बिहार शरीफ में उपद्रव फैलाने के लिए सोशल मीडिया को हथियार बनाया गया। सोशल मीडिया के जरिए भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट किए गए। इसके जरिए लोगों को एकजुट किया गया और उसके बाद उपद्रव किया गया। हालांकि अब तक इस मामले में 15 एफआईआर दर्ज किए जा चुके हैं और तकरीबन 104 नामजद और 100 अज्ञात लोगों को अरेस्ट भी कर लिया गया है।


आपको बताते चलें कि, रामनवमी हिंसा के बाद बिहार शरीफ में 8 दिनों तक इंटरनेट सेवा ठप रही थी। शनिवार से बिहार शरीफ में इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है और लोगों की जिंदगी फिर से पटरी पर लौटने लगी है। हालांकि अब भी चार लोगों के एक साथ जमा होने पर पाबंदी है। स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई। अब तक पुलिस को नौ भगोड़ों के खिलाफ संपत्ति की कुर्की का वारंट मिला है। फरार आरोपियों के खिलाफ संपत्ति कुर्की की कार्रवाई शुरू हो गई है। जबकि बिहार थाना क्षेत्र में कई आरोपियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। वहीं, अब यहां शाम 5 बजे तक दुकान खोलने की अनुमति  दी गई है।