ब्रेकिंग
पटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकापटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

क्रिकेट प्रेमियों के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बड़ी सौगात, राजगीर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का किया उद्घाटन

आज बिहार से ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन कर रहे हैं। राजगीर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन राज्य के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ता है।

बिहार
खेलो बिहार चमको बिहार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहारवासियों को दिवाली से पहले एक बड़ा तोहफा दिया है। अब देश के अन्य राज्यों की तरह बिहार में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट के मुकाबले आयोजित किए जा सकेंगे। राजगीर में करीब सात साल से बन रहे राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकार्पण किया।


इस स्टेडियम के बन जाने से बिहार के क्रिकेट प्रेमियों को अब आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच देखने के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही, राज्य के युवा क्रिकेटरों को अब बेहतर क्रिकेटिंग सुविधाएं और प्रैक्टिस के लिए अपने ही राज्य में विश्वस्तरीय मंच मिलेगा।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहारवासियों को दिवाली से पहले एक और नया तोहफा देकर जन-जन के सपने को पूरा किया है।अब देश के सभी प्रमुख राज्यों की तरह दुनिया में लोकप्रिय खेल क्रिकेट का आयोजन बिहार में किया जायेगा ताकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समेत आईपीएल, घरेलू क्रिकेट का लाइव मजा लेने के दूसरे राज्यों में जाने की जरूरत नहीं होगी। बिहार के राजगीर में करीब 7 साल से बन रहे राजगीर क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों लोकार्पण कर दिया गया है।


जिससे बिहार में क्रिकेट खेलने वाले युवाओं को अब बेहतर क्रिकेटिंग प्रैक्टिस के लिए दूसरे राज्यों में जाकर तैयारी करने की कोई जरूरत नहीं होगी यह मुख्यमंत्री के जनकल्याणकारी कामों का नतीजा है कि बिहार के समृद्ध व प्रमुख शहर में से एक राजगीर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण से युवाओं के सपने को नई ऊर्जा मिलेगी साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खेलो बिहार चमको बिहार के नारे  को और आत्मविश्वास मिलेगा। 


महज 7 साल में बनकर तैयार हुआ राजगीर क्रिकेट स्टेडियम, कई आधुनिक तकनीक से लैस

बता दें कि राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण महज 7 सालों में पूरा कर दिया गया साल 2018 के अक्टूबर महीने में इस क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देशानुसार क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के कई देशी-विदेशी एजेंसी को 24 घंटे काम करने की अनुमति दी गयी थी ताकि इसका लोकार्पण जल्द से जल्द किया जा सके 90 एकड़ में बने इस नवनिर्मित स्टेडियम में कई आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है ताकि स्टेडियम में देश-विदेशी खिलाड़ी को हर तरह की सुविधा मिल सकें।


राजगीर में खेला गया अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट

यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वर्णिम कार्यकाल का नतीजा है कि बिहार के राजगीर शहर में साल 2024 के नवंबर महीने में ही अंतरराष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था बिहार में साल 2005 से पहले अंतर्राष्ट्रीय तो दूर घरेलू खेल की स्थिति बद से बत्तर होती जा रही थी वहीं नीतीश सरकार में बिहार से कई ईशान किशन व वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी ने देश-दुनिया में अपना नाम रौशन किया है.क्रिकेट प्रेमियों के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बड़ी सौगात, राजगीर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का किया उद्घाटन

क्रिकेट प्रेमियों के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बड़ी सौगात, राजगीर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का किया उद्घाटन

टैग्स