ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

पिता हिमाचल में करते हैं काम और मां गई हुई थी मायके झारखंड, इधर नालंदा में नहाय खाय के दिन बेटे के साथ हो गया बड़ा हादसा

NALANDA:नहाय खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत आज से हो गयी है। नहाय खाय के दिन नालंदा में एक तालाब में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी है। छठ पूजा के पहले दिन हुई इस घट

पिता हिमाचल में करते हैं काम और मां गई हुई थी मायके झारखंड, इधर नालंदा में नहाय खाय के दिन बेटे के साथ हो गया बड़ा हादसा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA:नहाय खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत आज से हो गयी है। नहाय खाय के दिन नालंदा में एक तालाब में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी है। छठ पूजा के पहले दिन हुई इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


मृतक की पहचान नालंदा थाना क्षेत्र सरबलपुर गांव निवासी सतेंद्र प्रसाद के 12 बर्षीय पुत्र स्मित कुमार के रूप में हुई है। परिवार के सदस्यों ने बताया की स्मित के पिता हिमाचल में काम करते है और मां एक दिन पूर्व अपने मायके झारखंड चली गई थी। आज नहाय खाय का प्रसाद बनाने के लिए तालाब से पानी लाने के लिए वो गांव के लोगों के साथ गया हुआ था। 


तभी तालाब के सीढ़ी के पास खेल रहा था उसी दौरान उसका पैर फिसल गया जिससे वो तालाब में गिर गया पानी अधिक रहने के कारण तालाब में डूब गया जिसे ग्रामीण के सहयोग से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। 


टैग्स