ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

आशिक के साथ भाग गई थी पत्नी, क्वारंटाइन सेंटर में पति को मिल गई

NALANDA : बिहार में के क्वारंटाइन सेंटर में आये दिन ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं, जो मीडिया में सुर्ख़ियों में छाई रहती हैं. नालंदा जिले के एक क्वारंटाइन सेंटर से एक ऐसी घटना

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : बिहार में के क्वारंटाइन सेंटर में आये दिन ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं, जो मीडिया में सुर्ख़ियों में छाई रहती हैं. नालंदा जिले के एक क्वारंटाइन सेंटर से एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक पत्नी अपने आशिक के साथ फरार हो गई थी. इस महिला की मुलाकात अब पति से हो गई है.


मामला नालंदा जिले के नूरसराय थाना इलाके स्थित एक क्वारंटाइन सेंटर की है. जहां इस घटना ने प्रशासनिक टीम को भी हैरान कर दिया. बताया जा रहा है कि नूरसराय थाना क्षेत्र के बाराखुर्द बिगहा गांव का रहने वाला एक युवक हैदराबाद में पत्नी के साथ रहता था. मार्च महीने में इसकी पत्नी अचानक वहीं से गायब हो गई थी. पति ने 1 मार्च को हैदराबाद के साइबराबाद अलबल थाना में पत्नी के गुम होने की शिकायत की थी. सूत्र बताते हैं कि पत्नी जान बूझकर अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी.


पत्नी के नहीं मिलने के बाद तक हारकर युवक 11 मई को हैदराबाद से नूरसराय पहुंचा. जहां उसे क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है. आज अचानक अजीबोगरीब लीला इस सेंटर में हुई. महिला अचानक अपने ससुराल लौट आई. ससुराल में उसे देख लोग दंग रह गए. उन्होंने इसकी सूचना मुखिया शोभा देवी को दी. मुखिया ने उसे भी डायरेक्ट क्वारंटाइन सेंटर पहुंचाया.


महिला जैसे ही क्वारंटाइन सेंटर पहुंची. उसकी मुलाकात अपने पति के साथ हो गई. एक दूसरे को देखते ही दोनों में नोक-झोंक शुरू हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही बीडीओ राहुल कुमार, सीओ अमलेश कुमार, थानाध्यक्ष अभय कुमार दल बल के साथ सेंटर पहुंचे. बारी-बारी से दोनों की सारी बातें सुनने के बाद पदाधिकारियों ने पति-पत्नी को मिला दिया. सेंटर में दोनों को सोशल डिस्टेंस में बेड उपलब्ध कराया गया. फिलहाल दोनों एक साथ अब खुश हैं.

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता