ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

पप्पू यादव के उम्मीदवार को पुलिस ने पकड़ा, थाने में गाड़ी जब्त

NALANDA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के नेता चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन मामले में नालंदा पुलिस ने जन अधिकार

पप्पू यादव के उम्मीदवार को पुलिस ने पकड़ा, थाने में गाड़ी जब्त
First Bihar
2 मिनट

NALANDA :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के नेता चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन मामले में नालंदा पुलिस ने जन अधिकार पार्टी के एक उम्मीदवार को पकड़ लिया और उनकी गाड़ी जब्त कर ली. 


मामला नालंदा जिले का है. जहां पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन मामले में जन अधिकार पार्टी के उम्मीदवार संजय सिंह को पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि जाप उम्मीदवार संजय सिंह 3 गाड़ियों में हॉर्न व झंडा बांधकर समर्थकों से मिलने के लिए निकले थे. इस दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन मामले में उन्हें पकड़ कर थाने ले जाया गया.


पप्पू यादव के उम्मीदवार संजय सिंह और उनके समर्थकों को लगभग 2 घंटे तक बैठाया गया. उसके बाद उनकी सफारी और टाटा सुमो को थाने में जब्त कर लिया गया. मारुती के साथ जाप उम्मीदवार और उनके समर्थकों को बाद में छोड़ दिया गया. जाप कैंडिडेट ने आरोप लगाया कि मजिस्ट्रेट और पुलिस वालों ने सत्ता के इशारे पर यह कार्रवाई की है. 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता