ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

अपहृत युवक को पुलिस ने किया बरामद, दो किडनैपर गिरफ्तार

NALNDA: लहेरी थाना पुलिस ने 8 लाख रुपए की वसूली को लेकर हुए अपहृत युवक को महज 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है. पुलिस ने मौके से दो किडनैपर को लोडेड कट्टा के साथ गिरफ्तार किय

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

NALNDA: लहेरी थाना पुलिस ने 8 लाख रुपए की वसूली को लेकर हुए अपहृत युवक को महज 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है. पुलिस ने मौके से दो किडनैपर को लोडेड कट्टा के साथ गिरफ्तार किया ह. अपहृत युवक सारे थाना इलाके अमरसीबिगहा निवासी गुड्डू कुमार ने बताया कि उसके दोस्त ने फोन कर लहेरी थाना इलाके के नाला रोड के समीप मिलने के लिए बुलाया. जब वह अपने दो अन्य साथी के साथ वहां पहुंचा तो पहले से घात लगाए बदमाशों ने हथियार का भय दिखाते हुए जबरन गाड़ी में बिठा लिया. इसके बाद उसके आंख पर पट्टी बांध शहर से दूर लेकर चले गए. 

गुड्डू के दोनों दोस्त किसी तरह से वहां से भाग कर पुलिस को इस घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी और तकनीक के आधार पर नूरसराय थाना इलाके के रसलपुर गांव के समीप से युवक को बरामद कर लिया. गिरफ्तार बदमाशों में लहेरी थाना इलाके के रेहटपर निवासी चिकू कुमार और रामचंद्रपुर निवासी केतन कुमार है.

पुलिस की गतिविधि देख सड़क किनारे युवक को फेंका  

नूरसराय थाना इलाके के रसलपुर गांव में पुलिस की गतिविधि को देख अपहरणकर्ताओं ने युवक को सड़क के किनारे फेंक कर फरार हो रहा था. इसी बीच मौके पर पुलिस और ग्रामीण पहुंच गए और ग्रामीणों ने खदेड़ कर दो अपहरणकर्ता को पकड़ कर लिया.  

मॉब लिंचिंग से बचा अपहरणकर्ता

ग्रामीणों के हत्थे दो अपहरणकर्ता चढ़ गए. जिसके बाद लोग उसपर टूट पड़े और जमकर पिटाई करने लगा. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर किसी तरह दोनों को ग्रामीणों की चंगुल से छुड़ा कर इलाज के लिए अस्पताल लायी. भागने के दौरान बदमाश एक पिस्टल को कुआं में फेंक दिया. जिसे पुलिस बरामद करने में जुटी है. जबकि पकड़े गए बदमाश के पास से एक लोडेड कट्टा और मैगजीन बरामद हुआ है. बाजार में ऐसी चर्चा है कि पकड़ा गया बदमाश बौआ गैंग का आदमी है. बौआ के कहने पर ही इनलोगों ने रुपए वसूली के लिए युवक का अपहरण किया था.  

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता