ब्रेकिंग
Bihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लानBihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लान

कोल्ड ड्रिंक के पैसे को लेकर खूनी बवाल: लाठी-रॉड और चाकू से हमला, छह लोग घायल

Bihar Crime News: नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में कोल्ड ड्रिंक के पैसे मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए, जिसके बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई और पुलिस बल की तैनाती...

कोल्ड ड्रिंक के पैसे को लेकर खूनी बवाल: लाठी-रॉड और चाकू से हमला, छह लोग घायल
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के नालंदा जिले में मामूली विवाद ने देर रात खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। कोल्ड ड्रिंक के पैसे मांगने पर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई, जिसमें एक पक्ष के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव फैल गया और हालात को देखते हुए पुलिस को मौके पर कैंप करना पड़ा।


यह मामला मानपुर थाना क्षेत्र के पेढ़का गांव का है। शनिवार देर रात हुई इस घटना में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घायलों के परिजनों का आरोप है कि विवाद के दौरान लाठी-डंडों, लोहे की रॉड, साइकिल की चेन और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया। वहीं दूसरे पक्ष के कुछ लोगों के भी घायल होने की सूचना है।


घायल राजकुमार और अनीता देवी के अनुसार, विवाद की शुरुआत गांव में स्थित लड्डू कुमार की गुमटी से हुई। आरोप है कि दूसरे पक्ष के कुछ युवक दुकान पर पहुंचे और कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद पैसे देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई, जो कुछ ही देर में झगड़े में बदल गई।


पीड़ित पक्ष का कहना है कि जब आसपास के लोग विवाद शांत कराने पहुंचे, तब दूसरे गुट के लोग बड़ी संख्या में हथियार लेकर पहुंच गए और हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से जमकर मारपीट की। कुछ लोगों ने चाकू और अन्य धारदार हथियारों का भी इस्तेमाल किया। पीड़ितों का दावा है कि हमलावरों के पास अवैध हथियार भी थे और वे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे।


घटना में घायल गौरा देवी, मंगल, लड्डू कुमार, राजकुमार, अनीता देवी और रिंकू देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मंगल और लड्डू कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के घायलों का इलाज अलग-अलग निजी अस्पतालों में चलने की बात सामने आई है।


स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच यह पहली बार विवाद नहीं हुआ है। कुछ दिन पहले अखंड पूजा के दौरान रास्ते और गेट खोलने को लेकर भी दोनों पक्षों में झड़प हुई थी। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के कारण दोनों गुटों के बीच पहले से तनाव बना हुआ था और शनिवार की घटना उसी का परिणाम है।


ग्रामीणों का कहना है कि शाम के समय कुछ युवक क्रिकेट खेलकर बैठे हुए थे, तभी दोनों पक्षों के बीच फिर कहासुनी शुरू हुई और धीरे-धीरे मामला हिंसक संघर्ष में बदल गया।


घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस लगातार निगरानी कर रही है ताकि कोई अप्रिय घटना दोबारा न हो।


सदर डीएसपी संकेत कुमार ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई है, जिसमें दोनों ओर के लोग घायल हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस कैंप कर रही है।