ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Nalanda News: 102 एम्बुलेंस कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, मरीज और परिजनों को हो रही भारी परेशानी, ऑटो-ई-रिक्शा के सहारे पहुंच रहे अस्पताल

NALANDA: 102 एम्बुलेंस के कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण मरीज और उनके परिजन काफी परेशान हैं। बिहार शरीफ सदर अस्पताल से रेफर किये जाने वाले मरीज को ऑटो और ई-रिक्शा के सह

Nalanda News: 102 एम्बुलेंस कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, मरीज और परिजनों को हो रही भारी परेशानी, ऑटो-ई-रिक्शा के सहारे पहुंच रहे अस्पताल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: 102 एम्बुलेंस के कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण मरीज और उनके परिजन काफी परेशान हैं। बिहार शरीफ सदर अस्पताल से रेफर किये जाने वाले मरीज को ऑटो और ई-रिक्शा के सहारे हायर सेंटर ले जाया जा रहा है। 


मलविगहा गांव की शोभा देवी नामक महिला को सांप ने काट लिया था। जिसके बाद महिला को आनन-फानन में परिजनों ने बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हॉयर सेंटर रेफर किया गया। लेकिन 102 एम्बुलेंस के कर्मियों की हड़ताल पर चले जाने के कारण एम्बुलेंस मुहैया नहीं हो सका। जिसके कारण परिजनों में आक्रोश देखा गया। 


महिला को ऑटो के सहारे इलाज के लिए ले जाया गया। बता दें कि अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार से ही 102 एम्बुलेंस के दर्जनों कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं। जिसके कारण मरीज और परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 2 महीने से वेतन नहीं मिला है और ना ही चार महीने का EPF और ESIC का भुगतान ही हो पाया है। इन्ही मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। वही नई सेवा प्रदाता कंपनी जेन प्लस प्राइवेट लिमिटेड में वर्तमान कर्मचारियों के समायोजन की मांग भी कर रहे हैं।

टैग्स