ब्रेकिंग
जमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाजमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना

कलयुगी बेटे की करतूत: 3500 रुपये के लिए नाबालिग बेटे ने मां की गोली मारकर कर दी हत्या

नालंदा जिले के करायपुरसराय में नाबालिग बेटे ने 3500 रुपये के लिए मां मुन्नी देवी महतो की देसी कट्टे से हत्या कर दी। आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी।

bihar
नालंदा में हत्या से सनसनी
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: नालंदा जिले के करायपुरसराय थाना क्षेत्र के गालिमपुर गांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक नाबालिग बेटे ने महज 3500 रुपये के लिए अपनी मां 48 वर्षीय मुन्नी देवी की देसी कट्टे से गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी हथियार लेकर फरार हो गया। कलयुगी बेटे की करतूत से इलाके के लोग भी हैरान है। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


 ग्रामीणों  ने बताया कि आरोपी बेटे ने किसी काम के लिए मां से 3500 रुपये मांगे थे। मां ने पैसे देने से इनकार किया, जिसके कारण दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद के दौरान महिला घर के अंदर जाने लगी, तभी नाबालिग बेटे ने पीछे से देसी कट्टे से गोली चला दी। गोली लगते ही महिला दरवाजे पर गिर गई और घटनास्थल पर जमा लोग उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।


हिलसा डीएसपी शैलजा और करायपुरसराय थानाध्यक्ष रणविजय कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और बाद में परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी नाबालिग है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।


ग्रामीणों ने बताया कि परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। करीब 5 साल पहले आरोपी किशोर के पिता राजाराम की हत्या हुई थी, जिसमें उसकी मां मुन्नी देवी आरोपी बनाई गई थीं और जेल में रही थीं। हाल ही में वह जमानत पर जेल से बाहर आई थीं। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी नाबालिग की गिरफ्तारी के प्रयास में है।