ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

नालंदा में स्वास्थ्यकर्मियों को सता रहा कोरोना का डर, स्क्रीनिंग का किया बहिष्कार

NALANDA : बिहारशरीफ पीएचसी प्रभारी चिकित्सक के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद इनके संपर्क में आए सभी अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों व आशा और आंगनवाड़ी सेविकाओं में कोरोना सैंपल जांच क

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

NALANDA : बिहारशरीफ पीएचसी प्रभारी चिकित्सक के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद इनके संपर्क में आए सभी अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों व आशा और आंगनवाड़ी सेविकाओं में कोरोना सैंपल जांच के लिए होड़ सी मच गई है । आलम यह हो गया है कि चिकित्सक के संपर्क में आए हर कोई अपना जांच कराना चाह रहे हैं ।


इसी को लेकर आज बिहारशरीफ सदर अस्पताल में  जांच कराने पहुंची एएनएम को काफी फजीहत का सामना करना पड़ा । सिविल सर्जन ने पहले अधिकारियों के सैंपल जांच को लेने का निर्देश दिया है । इस कारण यह लोग जब अपना सैंपल देने बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंची तो सैंपल ले रहे कर्मियों ने सैंपल लेने से इंकार कर दिया ।


इससे सभी एएनएम स्वास्थ्य कर्मी प्रदर्शन करने लगी और ऐसे माहौल में ड्यूटी पर नहीं जाने को बोल रही हैं । वहीं बिहार शरीफ सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ उदय कुमार ने बताया कि सभी स्वास्थ्य कर्मियों का सैंपल नहीं लेना है । डीएम का निर्देश  है कि अभी सिर्फ पीएचसी और सदर प्रखंड के चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के ही सैंपल जांच में भेजे जाने हैं । इसके बाद यदि जरूरत पड़ने पर अन्य कर्मियों का सैंपल लिया जाएगा ।

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता