ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

नालंदा में महिला ने शराबबंदी की खोल दी पोल, कहा- सरकार हमें रोज़गार दे...हम शराब बनाना छोड़ देंगे

NALANDA: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब का कारोबार जारी है। इसकी पोल कहीं और से नहीं बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से ही खुल गई है। उत्पाद विभ

नालंदा में महिला ने शराबबंदी की खोल दी पोल, कहा- सरकार हमें रोज़गार दे...हम शराब बनाना छोड़ देंगे
First Bihar
2 मिनट

NALANDA: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब का कारोबार जारी है। इसकी पोल कहीं और से नहीं बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से ही खुल गई है। उत्पाद विभाग की टीम ने नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के तुंगी गांव में छापेमारी कर 4 महिला और दो पुरुष को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला ने शराबबंदी  की पोल खोल दी है। 



गिरफ्तारी के बाद महिला ने कहा है कि अगर सरकार ने शराबबंदी की है तो महिलाओं को रोजगार भी मुहैया कराए। रोजगार नहीं रहने के कारण हम शराब का धंधा करने पर मजबूर हैं। गिरफ्तारी के बाद भी महिला के चेहरे पर कोई शिकन देखने को नहीं मिला क्योंकि महिला साफ लफ्जो में कह रही है कि रोजगार नहीं रहने के कारण ही हम लोग शराब की बनाने का काम कर रहे हैं। 



आपको बता दें कि कोई भी ऐसा दिन नहीं है जहां नालंदा में एक दर्जन से ज्यादा लोग शराब के मामले में पकड़े नहीं जा रहे हैं। गिरफ्तारी के बाद भी इनका आरोप सीधे तौर पर बिहार सरकार पर ही हैं कि अगर हमें रोज़गार मिल जाता तो हम शराब का कारोबार कभी नहीं करते लेकिन हमारी भी मजबूरी हैं। हमारे छोटे-छोटे बच्चे हैं और उनके लिए हमें शराब बनाना पड़ता है। 

टैग्स