ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

सीवान और बेगूसराय के बाद अब नालंदा में कोरोना संक्रमण का खतरा, कई इलाके सील किये गए

NALANDA : बिहारशरीफ के 40 साल के शख्स को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद नालंदा में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है. सीवान और बेगूसराय के बाद नालंदा में संक्रमण के खतरे को देखते

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

NALANDA : बिहारशरीफ के 40 साल के शख्स को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद नालंदा में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है. सीवान और बेगूसराय के बाद नालंदा में संक्रमण के खतरे को देखते हुए कई इलाकों को सील किया गया है. बिहारशरीफ के खासगंज मोहल्ले को पुलिस ने तत्काल सील कर दिया है. दुबई से लौटे 40 साल के तक का रिपोर्ट पॉजिटिव आया था जिसे बाद में पावापुरी मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेज दिया गया.

बिहारशरीफ के खासगंज शख्स कोरोना पॉजिटिव मिला है. वो कुछ दिन पहले ही दुबई से वापस लौटा था. उसकी जांच के बाद कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिलने पर उसे होम क्वॉरेंटाइन किया गया था. सतकर्ता के तौर पर दो दिन पहले उसका सैंपल जांच के लिए पटना भेजा गया था. 


सोमवार की रात सवा नौ बजे उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गयी है. उस  शख्स को रात में ही पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भेजा गया. जहां उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा. वह  22 मार्च को युवक दुबई से लौटा था. क्वॉरेंटाइन सेंटर पर भी उसे रखा गया था. 11 अप्रैल को उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था. सीएस डॉ. राम सिंह ने बताया कि पहले से उसमें  मॉनिटरिंग की जा रही थी. उस समय कोरोना जैसे कोई लक्षण नहीं थे. जांच रिपोर्ट आने के बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा.

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता