ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

नालंदा में बेकाबू कार ने ट्रक में मारी टक्कर, एक की स्पॉट डेथ, दो जख्मी

NALANDA : इस वक्त एक ताजा खबर नालंदा जिले से सामने आ रही है, जहां एक भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ है. इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत होगी है जबकि दो अन्य लोग बुरी तरह

नालंदा में बेकाबू कार ने ट्रक में मारी टक्कर, एक की स्पॉट डेथ, दो जख्मी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA : इस वक्त एक ताजा खबर नालंदा जिले से सामने आ रही है, जहां एक भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ है. इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत होगी है जबकि दो अन्य लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना नालंदा जिले की है, जहां जिला मुख्यालय के दीपनगर हाईवे पर बड़ा हादसा हुआ है, जहां सड़क के किनारे खड़ी ट्रक में अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे कार पर सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. सभी घायलों को पुलिस ने बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया, जहां से दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. 


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. बताया जाता है कि कार में पहले पिकअप वैन ने झटका मारा उसके बाद चालक ने संतुलन खो दिया जिससे कार अनियंत्रित हो कर सड़क के किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई. मृतक सोनू सोहसराय थाना इलाके के श्रृंगार हाट और जख्मी सूरज कटहल टोला का जबकि पुरुषोत्तम हरनौत इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vyom Dipansh

FirstBihar संवाददाता