ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

नालंदा में दो महिला टीचर समेत चार शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज

NALANDA : शिक्षक बहाली में गड़बड़ी का नालंदा से एक और मामला सामने आया है. 4 मामलों में शिक्षकों के सर्टिफिकेट की जब जांच की गयी तो सर्टिफिकेट फर्जी पाये गए. जिसके बाद सभी शिक्षक

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

NALANDA : शिक्षक बहाली में गड़बड़ी का नालंदा से एक और मामला सामने आया है. 4 मामलों में शिक्षकों के सर्टिफिकेट की जब जांच की गयी तो सर्टिफिकेट फर्जी पाये गए. जिसके बाद सभी शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज किया गया है. 

डीपीओ स्थापना अरिंजय कुमार ने बताया कि राजगीर प्रखण्ड के प्राथमिक विद्यालय विजयनगर की पंचायत शिक्षिका सीमा कुमारी और सिलाव प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बड़गांव की सुषमा देवी के बिहार संस्कृत बोर्ड से निर्गत मध्यमा प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया है. इन दोनों शिक्षिकाओं पर राजगीर और सिलाव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

वहीं इस्लामपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पत्तीबिगहा के प्रखण्ड शिक्षक निलेश कुमार और उत्क्रमित मध्य विद्यालय मैदीखुर्द के शिक्षक सुधीर कुमार मिश्रा के भूपेंद्र नारायण मंडल वि वि मधेपुरा से निर्गत बीएड प्रमाण पत्र फर्जी पाये गए है. इन दोनों शिक्षकों पर इसलामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. उन्होनें बताया कि सभी शिक्षकों से वेतन की राशि वापस लेने के लिए सभी नियोजन इकाइयों को पत्र भेज दिया गया है.