ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

नालंदा में 17 मार्च को CM नीतीश का जनसंपर्क यात्रा, कार्यकर्ताओं से करेंगे बात

NALANDA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल यानी 17 मार्च को समाज सुधार यात्रा के दौरान अपने गृह जिले नालंदा के रहुई आएंगे. जिसकी तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही है. समारोह स्थल का पूर्व विधायक इंजीनियर

नालंदा में 17 मार्च को CM नीतीश का जनसंपर्क यात्रा, कार्यकर्ताओं से करेंगे बात
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NALANDA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल यानी 17 मार्च को समाज सुधार यात्रा के दौरान अपने गृह जिले नालंदा के रहुई आएंगे. जिसकी तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही है. समारोह स्थल का पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील कुमार, जदयू जिलाध्यक्ष सिया शरण ठाकुर, जदयू प्रदेश महासचिव विपिन यादव और जदयू नेता भवानी सिंह ने जायजा लिया. जहां उन्होंने मंच समेत पूरे पंडाल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए. 


दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजनीतिक कैरियर की शुरुआत इसी इलाके की गलियों से हुई थी. यही कारण रहा है कि मुख्यमंत्री का इस इलाके से गहरा लगाव है. इस दौरान मुख्यमंत्री वैसे लोगों से मुलाकात करेंगे जो उनके राजनीतिक कैरियर के समय साथ थे.


कार्यक्रम को लेकर आकर्षक पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. पंडाल में बैठन के लिए एक हजार लोगों की व्यवस्था की गई है. लोगों में खासा उत्साह का माहौल है. चूंकि यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृहक्षेत्र है. ऐसे में हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है. पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रही है. 

टैग्स