ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

दुबई से आये शख्स ने अबतक 26 लोगों को किया पॉजिटिव, बिहारशरीफ में हर तरफ कोरोना का खतरा

NALANDA : सोमवार को एक साथ 17 नए मामले सामने आने के बाद नालंदा जिला कोरोना को लेकर सबसे संवेदनशील बन गया है। 17 नए पॉजिटिव के सामने आने के बाद नालंदा में कोरोना पॉजिटिव कुल मर

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

NALANDA : सोमवार को एक साथ 17 नए मामले सामने आने के बाद नालंदा जिला कोरोना को लेकर सबसे संवेदनशील बन गया है। 17 नए पॉजिटिव के सामने आने के बाद नालंदा में कोरोना पॉजिटिव कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। इनमें से 26 लोगों तक एक शख्स ने कोरोना का संक्रमण पहुंचाया है। 


दुबई से आए इस शख्स के संपर्क में आने से अब तक 26 लोग संक्रमित हो चुके हैं जिनमें पटना के सुल्तानगंज इलाके में रहने वाला उसका ससुर भी शामिल है। बिहारशरीफ के हर इलाके में कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। बाकी जिलों की बात करें तो सीवान के बाद अब नालंदा दूसरे नंबर पर है। सीवान में अब तक 29 मामले सामने आए हैं जबकि नालंदा में 28 पॉजिटिव के सामने आ चुके हैं। सोमवार को नालंदा जिले से 17 नए मामले सामने आने के बाद बिहार में कोरोना पॉजिटिव की तादाद बढ़कर 113 हो गई है। 



बिहारशरीफ से लगातार कोरोना पॉजिटिव के सामने आने के बाद लोग दहशत में हैं। सोमवार को जिस युवती का टेस्ट रिपोर्ट पहले पॉजिटिव आया उसे पहले से ही क्वारंटाइन में रखा गया था। दुबई से लौटे युवक के संपर्क में आने के कारण इसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। बिहारशरीफ के खासगंज मुहल्ले में 14 अप्रैल को पहला मामला सामने आया था। दुबई से आए युवक के संपर्क में आने वाले 3 परिजन अगले दिन ही कोरोना पॉजिटिव गए थे। जिला प्रशासन ने आनन-फानन में खासगंज के अलावे शेखाना और अंबेर मोहल्ले को सील कर दिया था। 18 अप्रैल को दुबई से आए युवक के भगना में भी संक्रमण पाया गया और उसके अगले ही दिन उसके डॉक्टर पिता भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। 19 अप्रैल को युवक के तीन अन्य परिजन इंफेक्टेड पाए गए और 20 अप्रैल यानी सोमवार को 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

टैग्स