ब्रेकिंग
Bihar News : बेटी की शादी में 2.5 करोड़ की गाड़ी गिफ्ट करने वाले अनंत सिंह बोले- निमंत्रण बांटने के लिए गाड़ी में तेल भरवाने के पैसे नहीं; वायरल होने पर भी कही बड़ी बात...✦Bihar News : पीएम मोदी की वैशाली रैली में उमड़ेगा जनसैलाब! मगध, तिरहुत, सारण और मिथिला से जुटेंगे लोग, NDA ने बनाया बड़ा प्लान✦Bihar News : बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब 4.25 रुपये प्रति यूनिट की दर से मिलेगी बिजली; दो करोड़ लोगों को होगा फायदा✦Bihar News : बिहार में 3 मंजिला मकान-दुकान बनाने वालों को बड़ी राहत, नक्शा पास कराने का झंझट खत्म; 30 दिन में ऑटो अप्रूवल✦Bihar News: छठ घाट जाने से पहले जरूर जान लें ये नंबर! बिहार के 10 हजार से ज्यादा घाटों पर 24 घंटे बिजली, सरकार का बड़ा इंतजाम✦Bihar News : बेटी की शादी में 2.5 करोड़ की गाड़ी गिफ्ट करने वाले अनंत सिंह बोले- निमंत्रण बांटने के लिए गाड़ी में तेल भरवाने के पैसे नहीं; वायरल होने पर भी कही बड़ी बात...✦Bihar News : पीएम मोदी की वैशाली रैली में उमड़ेगा जनसैलाब! मगध, तिरहुत, सारण और मिथिला से जुटेंगे लोग, NDA ने बनाया बड़ा प्लान✦Bihar News : बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब 4.25 रुपये प्रति यूनिट की दर से मिलेगी बिजली; दो करोड़ लोगों को होगा फायदा✦Bihar News : बिहार में 3 मंजिला मकान-दुकान बनाने वालों को बड़ी राहत, नक्शा पास कराने का झंझट खत्म; 30 दिन में ऑटो अप्रूवल✦Bihar News: छठ घाट जाने से पहले जरूर जान लें ये नंबर! बिहार के 10 हजार से ज्यादा घाटों पर 24 घंटे बिजली, सरकार का बड़ा इंतजाम

बिहार में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, खेत की मेड़ पर चल रही थी हथियार बनाने की दुकान, पुलिस ने 4 को दबोचा

Bihar Crime News: नालंदा पुलिस ने परवलपुर थाना क्षेत्र में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए चार हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। मौके से तैयार और अर्द्धनिर्मित हथियारों के साथ कई उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी..

बिहार में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, खेत की मेड़ पर चल रही थी हथियार बनाने की दुकान, पुलिस ने 4 को दबोचा
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के नालंदा जिले से बड़ी खबर सामने आई है. जहां पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली एक मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है. यह फैक्ट्री किसी मकान या दुकान में नहीं बल्कि खेत की मेड़ पर चल रही थी. पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही भारी मात्रा में हथियार बनाने के सामान और अर्द्धनिर्मित हथियार बरामद किए गए हैं.


मामला परवलपुर थाना क्षेत्र के महुआ कटहरी गांव का है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव के बाहर खेत के अलंग पर कुछ लोग अवैध तरीके से हथियार बनाने का काम कर रहे हैं. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एक विशेष टीम तैयार कर इलाके की घेराबंदी की और योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की.


पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेरकर जैसे ही कार्रवाई शुरू की, वहां मौजूद लोग भागने की कोशिश करने लगे. लेकिन पुलिस की पहले से की गई तैयारी के कारण सभी को मौके पर ही पकड़ लिया गया. पुलिस के अनुसार, आरोपी उस समय हथियार बनाने के काम में लगे हुए थे.


छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक तैयार हथियार, कई अर्द्धनिर्मित हथियार और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण बरामद किए हैं. मौके से मिले सामान के आधार पर पुलिस का कहना है कि वहां काफी समय से अवैध हथियार बनाने का काम चल रहा था.


परवलपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह गिरोह कब से सक्रिय था और इनके हथियार कहां-कहां पहुंचाए जाते थे.


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परवलपुर थाना क्षेत्र के राजदेव यादव और चिकसौरा थाना क्षेत्र के शिशुपाल मिस्त्री, पप्पू कुमार और देव विश्वकर्मा के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में सामने आया है कि सभी मिलकर अवैध हथियार तैयार करते थे और फिर उन्हें बेचते थे.


पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है. यह पता लगाया जा रहा है कि गिरोह से जुड़े और कितने लोग शामिल हैं और अब तक कितने हथियार बनाए जा चुके हैं. इसके अलावा हथियार खरीदने वाले लोगों की भी पहचान की जा रही है.