ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

अजब प्रेम की गजब कहानी: मिस्ड कॉल से प्यार हुआ, बिहार के नाबालिग लड़के से शादी करने आ पहुंची मुंबई की अधेड़ महिला

NALANDA : बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ में अजीबो-गरीब प्रेम कहानी देख कर लोग हैरान हो उठे. मुंबई की एक अधेड़ महिला अपने प्रेमी से शादी करने बिहारशरीफ आ पहुंची. अधेड़ महिला का

अजब प्रेम की गजब कहानी: मिस्ड कॉल से प्यार हुआ, बिहार के नाबालिग लड़के से शादी करने आ पहुंची मुंबई की अधेड़ महिला
First Bihar
3 मिनट

NALANDA : बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ में अजीबो-गरीब प्रेम कहानी देख कर लोग हैरान हो उठे. मुंबई की एक अधेड़ महिला अपने प्रेमी से शादी करने बिहारशरीफ आ पहुंची. अधेड़ महिला का प्रेमी एक नाबालिग किशोर था. महिला उससे शादी करने की जिद पर अड़ गयी. पूरे इलाके में तमाशा खड़ा हो गया. आखिरकार पुलिस को बुलाकर महिला को समझाना पड़ा.


मिस्ड कॉल से हुआ प्यार
दरअसल मुंबई की महिला औऱ बिहारशरीफ के किशोर के प्यार की कहानी फिल्मी कहानी से भी ज्यादा दिलचस्प है. मुंबई की महिला ने एक दिन मोबाइल पर गलत नंबर डायल कर दिया. जब तक वह कॉल डिस्कनेक्ट करती तब तक उसका कॉल उस गलत नंबर पर चला गया था. वह नंबर बिहारशरीफ के किशोर का था.


बिहारशरीफ के युवक ने महिला को रिटर्न कॉल किया. इसी दौरान के दोनों के बीच बातचीत होने लगी. फिर व्हाट्सएप पर चैटिंग शुरू हुई. पिछले चार महीने से दोनों के बीच लगातार बातचीत औऱ चैटिंग हो रही थी. आपसी बातचीत में महिला ने अपने प्रेमी का नाम से लेकर घऱ पता सब की जानकारी ले ली.


झगड़ा हुआ तो घऱ पहुंच गयी
कुछ दिनों पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. उसके बाद बिहारशरीफ के युवक ने महिला से बात करना बंद कर दिया. पहले तो महिला ने उसे लगातार कॉल किया लेकिन जब युवक ने फोन नहीं रिसीव किया तो वह मुंबई से बिहारशरीफ पहुंच गयी. बिहारशरीफ में युवक के घर पहुंच कर वह शादी करने की जिद करने लगी. महिला को देखकर युवक के परिवार वाले हैरान रह गये. आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. सब इस प्रेम कहानी को जानकर हैरान थे.


पुलिस आयी तो शांत हुई महिला
हंगामा बढ़ते देख युवक के परिजनों ने बिहार थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी. पुलिस महिला के साथ साथ उसके नाबालिग प्रेमी को भी थाने ले आयी है. बिहार थाना पुलिस ने मुंबई में महिला के परिजनों को कॉल कर उसके प्रेम कहानी की खबर दी है. पुलिस के मुताबिक महिला के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है. उनके आने के बाद महिला को उनके सुपुर्द कर दिया जायेगा.