ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

लॉकडाउन में हो रही थी अंग्रेजी शराब की खेप की ढुलाई, पुलिस ने किया बरामद

NALANDA : लॉकडाउन में शराब का धंधा परवान पर है। शराब की मिली खेप तो यहीं बयां कर रही हैं। बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब का अवैध धंधा बदस्तूर जारी है। लॉकडाउन में भी

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

NALANDA : लॉकडाउन में शराब का धंधा परवान पर है। शराब की मिली खेप तो यहीं बयां कर रही हैं।  बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब का अवैध धंधा बदस्तूर जारी है। लॉकडाउन में भी तस्करों को पुलिस का डर नहीं है। इस बीच नालंदा पुलिस ने अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है।


चण्डी थाना क्षेत्र के बीहटा सरमेरा फोरलेन के जैतीपुर मोड़ के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए ऑटो से अंग्रेजी शराब के साथ उसके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष चंचल कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की बिक्री के लिए टेंपो से विदेशी शराब की खेप की ढुलाई हो रही है। इसी सूचना के आधार पर चण्डी पुलिस ने जैतीपुर मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान लगाया। वाहन चेकिंग के क्रम में टेंपो पर कार्टून में रखें 138 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ।


गिरफ्तार चालक मानपुर थाना क्षेत्र के तेतरामा गांव निवासी शैलेंद्र पांडे के पुत्र बाल्मीकि पांडे के रूप में की गई है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है कि वह शराब की खेप कहां से लाया था और कहां ले जा रहा था।


टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता