ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

करणी सेना ने बिहार में फूंका महाराष्ट्र सरकार का पुतला, शिवसेना के खिलाफ खोला मोर्चा

NALANDA : बिहार शरीफ के अस्पताल चौक पर गुरुवार को करणी सेना ने जिला अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में महाराष्ट्र सरकार का पुतला दहन किया. महाराष्ट्र सरकार द्वारा अभिनेत्री कंगना र

 करणी सेना ने बिहार में फूंका महाराष्ट्र सरकार का पुतला, शिवसेना के खिलाफ खोला मोर्चा
Anamika
2 मिनट

NALANDA : बिहार शरीफ के अस्पताल चौक पर गुरुवार को करणी सेना ने जिला अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में महाराष्ट्र सरकार का पुतला दहन किया. महाराष्ट्र सरकार द्वारा अभिनेत्री कंगना रणावत पर आपत्तिजनक बयान देने एवं उनके मकान और कार्यालय के चल अचल संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के विरोध में करणी सेना ने महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंकने का काम किया.

 जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार उर्फ पिंटू सिंह ने कहा कि पूरे देश में करणी सेना शिवसेना के खिलाफ मोर्चा खोल चुकी है. कंगना राणावत के खिलाफ षडयंत्र रचने वाली महाराष्ट्र सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.

 आने वाले समय में उद्धव ठाकरे को सत्ता से वंचित करने का काम किया जाएगा. भारत हमेशा से नारी के सम्मान करने में आगे रहा है और ऐसी गंदी हरकत करने वाली महाराष्ट्र सरकार को करणी सेना आने वाले चुनाव में उखाड़ फेंकने का काम करेगी. इस मौके पर गोपाल सिंह, विक्की सिंह, रणविजय सिंह, कुणाल सिंह, धनंजय सिंह, गुलशन से मनीष, अंकित, उमा समेत दर्जनों करणी सेना के कार्यकर्ता मौजूद रहे.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता