ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

जेल में रहकर युवक ने पास की BPSC की परीक्षा, हथकड़ी लगे हाथ में गुरुजी ने थामा नियुक्ति पत्र

NALANDA: कहते हैं कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती और यह कोशिश नालंदा के राजकिशोर चौधरी ने की और सफलता हासिल की। जेल में रहकर नालंदा के राजकिशोर चौधरी ने बिहार लोक सेवा आ

जेल में रहकर युवक ने पास की BPSC की परीक्षा, हथकड़ी लगे हाथ में गुरुजी ने थामा नियुक्ति पत्र
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA: कहते हैं कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती और यह कोशिश नालंदा के राजकिशोर चौधरी ने की और सफलता हासिल की। जेल में रहकर नालंदा के राजकिशोर चौधरी ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा पास की और अब वे टीचर बन गये हैं। नियुक्ति पत्र लेने के लिए जब वे जिला शिक्षा कार्यालय पहुंचे तब वहां हाथ में हथकड़ी लगे नवनियुक्ति शिक्षक को देखकर लोग भी दंग रह गये। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद युवक को वापस जेल ले जाया गया।


दरअसल नालंदा के गुरुजी का यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह फोटो राजकिशोर चौधरी का है जो विचाराधीन बंदी है। राजकिशोर चौधरी का सपना था कि वो शिक्षक बने लेकिन किसी कारणवश उसे जेल जाना पड़ गया। लेकिन उसने हार नहीं मानी उसे जब पता चला की बिहार में बीपीएससी की माध्यम से शिक्षकों की बहाली होने वाली है। इसके लिए फॉर्म भी निकला हुआ है तब उसने फॉर्म भरकर जेल से ही तैयारी शुरू कर दी।


 जेल के अंदर दिन-रात उसने पढाई की और शिक्षक भर्ती परीक्षा को पास कर शिक्षक बन गया। जब उसे इस बात की जानकारी हुई तो खुशी से उसके आंखों से आंसू निकलने लगे। कोर्ट के आदेश पर ही युवक ने बीपीएससी की परीक्षा दी और काउंसलिंग में शामिल हुआ था। परीक्षा पास करने के बाद बिहारशरीफ व्यवहार न्यायालय ने जेल अधीक्षक को नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराने और स्कूल में योगदान कराने की व्यवस्था करने का आदेश दिया। 


कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस हिरासत में उसे नियुक्ति पत्र लेने के लिए नालंदा के डीईओ कार्यालय लाया गया। उसे पुलिस कर्मियों ने हथकड़ी पहनाकर डीईओ कार्यालय लाया था जहां मौजूद पदाधिकारी ने उसे नियुक्ति पत्र सौंपा। हथकड़ी लगे हाथों से उसने नियुक्ति पत्र लिया। नियुक्ति पत्र पाकर युवक काफी खुश दिख रहा था। उसे तिउरी हाई स्कूल में योगदान करना है। वे स्कूल में ज्वाइन भी करेंगे लेकिन इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया जाएगा। जब तक बेल नहीं मिलेगा तब तक वे सस्पेंड ही रहेंगे। जेल से बाहर आने के बाद ही सस्पेंशन खत्म होगा। बता दें कि राजकिशोर चौधरी पर घरेलू विवाद का मामला चल रहा है। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में है। 


टैग्स