ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा CM का गृह जिला, नीतीश बोलते हैं ... कहां है अपराध

NALNDA : बिहार के सीएम नीतीश कुमार की नज़रों में बिहार में क्राइम अंडरकंट्रोल है। यहां अन्य राज्यों की तुलना में बेहद कम अपराध हो रहा है। लेकिन, राज्य के पिछले कुछ दिनों से जि

 गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा CM का गृह जिला, नीतीश बोलते हैं ... कहां है अपराध
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NALNDA : बिहार के सीएम  नीतीश कुमार की नज़रों में बिहार में क्राइम अंडरकंट्रोल है। यहां अन्य राज्यों की तुलना में बेहद कम अपराध हो रहा है। लेकिन, राज्य के पिछले कुछ दिनों से जिस तरह आपराधिक घटनाओं में इजाफा हुआ है उससे सीएम की इन बातों में सच नजर नहीं आता है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सीएम के गृह जिले नालंदा जिले से निकल कर सामने आया है। यहां गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहल उठा है और इस घटना में वार्ड पार्षद का भांजा समेत 2 लोग बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार, नालंदा के हिलसा में गोलियों की तड़तड़ाहट से काजी बाजार मोहल्ला थर्रा उठा। यहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने दो युवकों को गोली मार दी। वार्ड पार्षद के भांजे और एक अन्य व्यक्ति को गोली लगी है। घटना के बाद गंभीर रूप से जख्मी एक युवक को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है, जबकि एक अन्य घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घायल की पहचान काजी बाजार मोहल्ला निवासी दयानन्द प्रसाद के 18 वर्षीय पुत्र विकास कुमार उर्फ हरेराम के रूप में की गई है। वहीं दूसरे युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि, यहां बीते दो दिनों से असामाजिक तत्वों की ओर से रात में रुक-रुककर गोलीबारी की जा रही थी।  शनिवार की देर शाम फिर से अंधाधुंध गोली चलने लगी। 


इधर, इस मामले को लेकर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. फिलहाल घटना का कारण पता नहीं चल पाया है. उधर, घटना की खबर सुनकर मुख्य पार्षद धनंजय कुमार ने हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर घायल युवक का हालचाल जाना और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।