ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

फिर सामने आया बिहार पुलिस का बेरहम चेहरा, बीच सड़क पर युवक को बुरी तरह पीटा

NALANDA: बिहार में एक बार फिर पुलिस का बेरहम चेहरा सामने आया है। यहां बीच सड़क पर साइकिल खड़ा करना एक युवक को काफी भारी पड़ गया। पुलिसकर्मियों ने युवक पर जमकर लात घूसे बरसाए। पीड़ि

फिर सामने आया बिहार पुलिस का बेरहम चेहरा, बीच सड़क पर युवक को बुरी तरह पीटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: बिहार में एक बार फिर पुलिस का बेरहम चेहरा सामने आया है। यहां बीच सड़क पर साइकिल खड़ा करना एक युवक को काफी भारी पड़ गया। पुलिसकर्मियों ने युवक पर जमकर लात घूसे बरसाए। पीड़ित युवक हाथ जोड़कर पुलिसकर्मियों से गुहार लगाता रहा लेकिन किसी को उसपर दया नहीं आई। पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद सदर डीएसपी ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। घटना नालंदा के अस्पताल चौक के पास की है।


दरअसल, नशा मुक्ति दिवस के मौके पर श्रम कल्याण केंद्र से जागरूकता रैली निकाली गई थी। जैसे ही रैली अस्पताल चौक पर पहुंची, वहां मौजूद पुलिसकर्मी लोगों को साइड करने लगे। इसी दौरान एक युवक ने बीच सड़क पर साइकिल खड़ी कर रैली देखने लगा। बीच सड़क पर साइकिल खड़ा करने से गुस्साए पुलिस के जवानों ने उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी और जमकर लात-घूंसे और डंडे बरसाए।


इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। पुलिस का इस बेरहमी का वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर जिले के लोगों में आक्रोश और लोग पुलिस की निंदा कर रहे हैं। इधर, वीडियो के सामने आने के बाद सदर डीएसपी डॉ. शिबली नोमानी ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

टैग्स