ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

दो बाइक के भीषण टक्कर में युवक की मौत, एक की हालत गंभीर

NALANDA : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। आए दिनों लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नालंदा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां स

दो बाइक के भीषण टक्कर में युवक की मौत, एक की हालत गंभीर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NALANDA : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। आए दिनों लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नालंदा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे के एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, नालंदा के अस्थावां थाना क्षेत्र मुस्तफ़ापुर गांव के मालती पेट्रोल पंप के निकट दो बाइक की सीधी टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना में मृत युवक की पहचान अस्थावां के बलवापर गांव निवासी भरत भूषण उर्फ़ विनय कुमार का 18 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार घर से बिहारशरीफ संत बाबा के मंदिर में पूजा करने जा रहा था। 


उधर, दूसरा बाइक सवार बिहारशरीफ से अस्थावां की ओर जा रहा था, तभी दोनों तेज़ रफ़्तार बाइक असंतुलित होकर टकरा गई. घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के घायल को सदर अस्पताल बिहारशरीफ इलाज के लिए भेज मृतक के शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट चुकी है।