ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

सीएम नीतीश ने वैभारगिरी पर्वत का किया एरियल सर्वे, दुर्लभ जड़ी-बूटियां जलकर हुई थीं राख

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नालंदा पहुंचे, जहां उन्होंने राजगीर स्थित वैभारगिरी पहाड़ का हवाई सर्वेक्षण किया।सीएम के राजगीर पहुंचने पर प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि और नालंदा

सीएम नीतीश ने वैभारगिरी पर्वत का किया एरियल सर्वे, दुर्लभ जड़ी-बूटियां जलकर हुई थीं राख
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नालंदा पहुंचे, जहां उन्होंने राजगीर स्थित वैभारगिरी पहाड़ का हवाई सर्वेक्षण किया।सीएम के राजगीर पहुंचने पर प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि और नालंदा डीएम शशांक शुभंकर ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने वैभारगिरी पर्वत का एरियल सर्वे किया। हवाई सर्वेक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


दरअसल, पिछले दिनों राजगीर के वैभारगिरी पर्वत पर भीषण आग लग गई थी। अगलगी की इस घटना में वैभारगिरी पहाड़ पर मौजूद विभिन्न प्रकार की दुर्लभ जड़ी-बूटियां और पेड़-पौधे जलकर नष्ट हो गए थे। आग कैसे लगी फिलहाल इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री गुरुवार की सुबह राजगीर पहुंचे और वैभारगिरी पर्वत का एरियल सर्वे कर हालात की जानकारी ली।


एरियल सर्वे के बाद मुख्यमंत्री ने राजगीर स्थित कन्वेंशन सेंटर में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पटना प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि और नालंदा डीएम शशांक शुभंकर समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। सीएम ने अगलगी की घटनाओं को रोकने और उससे बचाव के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।

टैग्स