ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षण

CM नीतीश के गृह जिले में प्रतिमा विसर्जन के दौरान जमकर गोलीबारी, एक की मौत; एक जख्मी

NALANDA : बिहार मे अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट या अपराध से जुड़ी खबरें निकलकर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब

CM नीतीश के गृह जिले में प्रतिमा विसर्जन के दौरान जमकर गोलीबारी,  एक की मौत; एक जख्मी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NALANDA : बिहार मे अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट या अपराध से जुड़ी खबरें निकलकर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नालंदा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन करने के दौरान जमकर गोलीबारी हुई है। इस घटना में एक की मौत हो गयी है। 


मिली जानकारी के अनुसार, नालंदा में हत्या का शिलशिला लगातार जारी है। ऐसे में अब एक ताज़ा मामला नगरनौसा थाना क्षेत्र के खिरूबीघा गांव की है। जहां    मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए लोग जा रहे थे। इस दौरान स्कॉर्पियो गाड़ी में कुछ लोग बैठे हुए थे तभी प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे लोगों को बदमाशों ने खीरू विगहा कुछ आगे ही बड़े थे कि कुछ लोग गाड़ी रूकवाते हुए गोलीवारी करना शुरू कर दिया।  जिसमें एक व्यक्ति को चेहरे पर गोली लगी और घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि दूसरा जख्मी हो गया है।


उधर, इस घटना में मृतक की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के कमता पंचायत के दहा विगहा गांव निवासी रामाशीष पासवान के 40 वर्षीय पुत्र मंटू पासवान के रूप में की गई। जबकि जख्मी युवक की पहचान नगरनौसा थाना के खीरू विगहा गांव निवासी अमीरक प्रसाद के 40 वर्षीय अवधेश कुमार के रूप में किया गया। इस घटना के बाद हिलसा थाना एवं नगरनौसा थाना की पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया है।