ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

CM नीतीश के गृह जिले में जमकर गोलीबारी, नशा करने वाले युवक ने तीन को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

NALANDA : बिहार में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई सा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हो। इसी कड़

CM नीतीश के गृह जिले में जमकर गोलीबारी, नशा करने वाले युवक ने तीन को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NALANDA : बिहार में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है।  राज्य के अंदर शायद ही कोई सा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले से जुड़ा हुआ है। जहां बेखौफ अपराधियों ने तीन युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया है।


मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में बिहार थाना क्षेत्र के छज्जू मोहल्ला इलाके में जमकर गोलीबारी हुई है। यहां मशानीपर इलाक़ में बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर 3 युवक जख्मी हो गया है। इस घटना के बाद घायल लोगों को इलाज के लिए  बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया। इसके बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


वहीं, इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि- दो युवक छुज्जु मोहल्ला से मशानी पर जा रहे थे। तभी वहां बैठकर नशा कर रहे युवक में विवाद हुआ और उसके बाद गोलीवारी की घटना को अंजाम दिया है। जिससे शेखाना खुर्द निवासी बसीम के पुत्र रजी अहमद और हिलसा निवासी शकील के पुत्र फुरकान जख्मी हुआ। वही दूसरे पक्ष  छ्ज्जू मोहल्ला निवासी मरहूम हैदर के पुत्र फुरकान है। दोनो पक्ष की ओर से एक दूसरे पर गोली मारने का आरोप लगा रहा है।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर मामले की जांच कर रही है।