ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

चुनावी रंजिश या भूमि विवाद? : JDU के पोलिंग एजेंट की पीट-पीटकर हत्या : पहले ही मिल चुकी थी धमकी

NALANDA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नालंदा जिले से सामने आ रहा है। जहां जेडीयू के एजेंट की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने आज स

चुनावी रंजिश या भूमि विवाद? : JDU के पोलिंग एजेंट की पीट-पीटकर हत्या : पहले ही मिल चुकी थी धमकी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NALANDA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नालंदा जिले से सामने आ रहा है। जहां जेडीयू के एजेंट की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने आज सुबह इस घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि चुनावी रंजिश और जमीन विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, नालंदा में जेडीयू के पोलिंग एजेंट की आज सुबह पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने धारदार हथियार और लाठी-डंडों से इसे इतना पीटा कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान ब्रह्मदेव प्रसाद के (60) वर्षीय पुत्र अनिल कुमार के रूप में हुई है। चुनावी रंजिश और भूमि विवाद के चलते हत्या की इस घटना को अंजाम दिया गया है। यह मामला परबलपुर थानाक्षेत्र के माउआ गांव का बताया जा रहा है। 


वहीं, इस घटना को लेकर मृतक अनिल कुमार की पुत्री ने बताया कि आज सुबह उसके पिता खेत की ओर गए थे। जहां पर घात लगाए गांव के ही आधा दर्जन बदमाशों ने उन पर भाला लेकर हमला कर दिया और शरीर में जगह-जगह पर भाला भोंककर उनकी निर्मम हत्या कर दी। परिजन के मुताबिक लोकसभा चुनाव के दौरान वह पोलिंग एजेंट बने थे। इसके बाद गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें देख लेने की धमकी दी थी और आज उनकी निर्मम हत्या कर दी गई। 


वहीं मृतका की पत्नी ने बताया कि उसका अपने सहोदर भाई के साथ 4 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उन्हीं लोगों ने भूमि विवाद और चुनावी रंजिश को लेकर उसके पति की हत्या करवाई है। घटना की जानकारी मिलने के उपरांत जदयू प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी।


उन्होंने कहा कि अनिल कुमार जदयू के सच्चे कार्यकर्ता थे। वह पोलिंग एजेंट भी बने थे इसके बाद कुछ लोगों ने इन्हें देख लेने की धमकी दी थी उन्हीं लोगों के द्वारा आज उनकी हत्या कर दी गई है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ है। घटना की जानकारी मिलने के उपरांत पवलपुर थानाध्यक्ष पप्पू कुमार शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुँचे और पूरे मामले की छानबीन में जुट गए हैं। हत्या की इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है।