ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत

Bihar Transport News: नालंदा वाले को मिल गया डीटीओ का पावर...16 अफसर अभी इंतजार में ही हैं, परिवहन विभाग ने हाल ही में 17 एडीटीओ-एमवीआई को किया है प्रमोट

परिवहन विभाग ने नालंदा में पदस्थापित रंजीत कुमार को प्रमोशन के बाद जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) का पूर्ण अधिकार दे दिया है। विभाग की अधिसूचना के अनुसार उन्हें करारोपण पदाधिकारी की शक्तियां भी सौंपी गई हैं, जबकि अन्य 16 अधिकारियों को अभी पोस्टिंग का...

Bihar Transport News, Ranjit Kumar DTO, ADT0 to DTO promotion Bihar, Nalanda transport officer, Bihar transport department notification, DTO power Bihar, MVI promotion news, Bihar government job updat
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Transport News: परिवहन विभाग ने हाल ही में 17 एडीटीओ-एमवीआई को जिला परिवहन पदाधिकारी व समकक्ष में प्रमोशन दिया था. अब इन्हें डीटीओ का पावर भी दिया जाने लगा है. परिवहन विभाग ने नालंदा में पदस्थापित जिन्हें हाल ही में एडीटीओ से डीटीओ में प्रमोट किया गया है, जिला परिवहन पदाधिकारी का संपूर्ण अधिकार दे दिया गया है .इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. 

डीटीओ में प्रमोट हुए रंजीत कुमार को मिला पावर 

बिहार में नई सरकार के गठन से पहले परिवहन विभाग ने मुख्यमंत्री के गृह जिले के अधिकारी को बड़ी जिम्मेदारी दी है. परिवहन विभाग की अधिसूचना में कहा गया है कि रंजीत कुमार को नालंदा के जिला परिवहन पदाधिकारी व करारोपण पदाधिकारी की शक्तियां दी जाती हैं. सरकार के संयुक्त सचिव इंदु कुमारी ने यह पत्र जारी किया है.  बता दें, रंजीत कुमार नालंदा में ही एडीटीओ के पद पर पदस्थापित थे. इसी दौरान इन्हें डीटीओ में प्रमोट किया गया है. हालांकि अन्य 16 अधिकारियों को अब भी पोस्टिंग का इंतजार है. 

परिवहन सेवा के जिन 17 अधिकारियों का प्रमोशन देकर हाल में ही जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है, उनमें पांच मोटरयान निरीक्षक हैं, जबकि 12 अपर जिला परिवहन पदाधिकारी थे. ये सभी जिला परिवहन पदाधिकारी के समकक्ष हो गए हैं. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता