ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : सेल्फी लेना पड़ा भारी, मंदिर में बाइक टकराने से किन्नर समेत तीन युवक की मौत

NALANDA : नालंदा जिले के चंडी थाना इलाके के कोयल बिगहा मोड़ के समीप मंदिर में बाइक टकराने से एक थर्ड जेंडर समेत तीन युवक की मौत हो गई। जबकि एक शख्स गंभीर रूप से जख्मी है। यह घटना र

बिहार : सेल्फी लेना पड़ा भारी, मंदिर में बाइक टकराने से किन्नर समेत तीन युवक की मौत
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : नालंदा जिले के चंडी थाना इलाके के कोयल बिगहा मोड़ के समीप मंदिर में बाइक टकराने से एक थर्ड जेंडर समेत तीन युवक की मौत हो गई। जबकि एक शख्स गंभीर रूप से जख्मी है। यह घटना रविवार की सुबह सेल्फी लेने के चक्कर में घटी है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। 


इस हादसे में पटना जिले के बेलछी थाना क्षेत्र के भूआपुर गांव निवासी घायल 22 वर्षीय चंदन कुमार को पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद परिजनों को सूचना दी गई है। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के पीएमसीएच रेफर कर दिया है। 


मृतकों में चंडी थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव निवासी शैलेंद्र प्रसाद के 21 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार, सत्येंद्र महतो के 20 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में पहचान हुई है। फिलहाल तीसरे शव की पहचान नहीं हो पाई है। एक मृतक और जख्मी थर्ड जेंडर है जो नाच गाने का काम करता था।


घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि अपाची बाइक पर सवार चारों युवक बख्तियारपुर की ओर जा रहे थे। उसी दौरान तेज गति के कारण बाइक अनियंत्रित होकर मंदिर से टकरा गई, जिससे चारों सवार जख्मी हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सभी जख्मी लोगों को अस्पताल ले गई। जहां 3 को मृत घोषित कर दिया गया।

टैग्स