ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन में महिला के सिर में मारी गोली, शव को सड़क किनारे खेत में फेंका

नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र में शनिवार को खेत के पास 55 वर्षीय सरिता देवी का शव मिला। दो गोली लगने से हुई उनकी मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन में महिला के सिर में मारी गोली, शव को सड़क किनारे खेत में फेंका
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR NEWS : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में एक गंभीर घटना सामने आई है। कोयल बीघा से पहाड़पुर जाने वाले रास्ते के किनारे शनिवार को एक महिला का शव बरामद हुआ। महिला को दो गोली मारी गई थी, जिससे इलाके में भारी सनसनी फैल गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बिहार शरीफ भेज दिया।


मृतक महिला की पहचान गंगा बीघा गांव निवासी 55 वर्षीय सरिता देवी के रूप में हुई है। वह रामप्रवेश यादव की पत्नी और विपीन कुमार की मां थीं। मृतक के बेटे विपीन कुमार ने बताया कि उनकी मां को शनिवार दोपहर लगभग 3 बजे घर से किसी काम के बहाने बुलाया गया था। बुलाने वाली जीविका की सीएम रेखा देवी थीं। इसके बाद सरिता देवी देर रात तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने रातभर खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।


रविवार की सुबह खेत की ओर टहलने निकले लोगों ने रास्ते के किनारे महिला का शव पड़ा देखा। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे और शव की पहचान सरिता देवी के रूप में की गई। विपीन कुमार ने आरोप लगाया कि उनकी मां ने जीविका की सीएम रेखा देवी को ढाई लाख रुपये का लोन दिया था। पिछले एक महीने से रेखा देवी लगातार पैसे की मांग कर रही थी। विपीन कुमार का दावा है कि इसी कारण उनकी मां को बहाने से बुलाकर हत्या की गई।


घटना की सूचना पाकर चंडी थाना पुलिस और हिलसा एएसपी शैलजा मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है। एएसपी शैलजा ने कहा कि आरोपी जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।


यह घटना नालंदा जिले में महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। स्थानीय प्रशासन ने परिजनों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाने का आश्वासन दिया है।