ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: बस और बाइक की टक्कर में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। एक भाई दूसरे भाई का इलाज कराने के लिए अस्पताल लेकर जा रहा था, इसी दौरान यह हादसा हो गय

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: बस और बाइक की टक्कर में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। एक भाई दूसरे भाई का इलाज कराने के लिए अस्पताल लेकर जा रहा था, इसी दौरान यह हादसा हो गया। एक साथ दो बेटों की मौत पर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना खुदागंज थाना क्षेत्र के सिमरौका पेट्रोल पंप के पास की है।


मृतकों की पहचान इस्लामपुर थाना क्षेत्र के भम्भौरा गांव निवासी शिव प्रसाद के बेटे जगरनाथ और गुड्डू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जगरनाथ पिछले कई दिनों से बीमार था। ग्रामीण डॉक्टरों से इलाज कराने के बावजूद जब उसकी तबीयत नहीं सुधरी तो गुड्डू अपने भाई जगरनाथ को बाइक पर बैठाकर डॉक्टर से दिखाने के लिए अस्पताल लेकर घर से निकला था। इसी दौरान सिमरौका पेट्रोल पंप तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी।


हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ दोनों भाइयों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने जगरनाथ को मृत घोषित कर दिया जबकि गुड्डू की मौत इलाज के दौरान हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।