ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में फिर उजागर हुई रेलवे की बड़ी लापरवाही, टूटी हुई पटरी पर गुजर गईं कई ट्रेनें

NALANDA: बिहार में एक बार फिर रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई है। रविवार को नालंदा में टूटी हुई रेलवे पटरी से कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें गुजर गई लेकिन गनीमत इस बात की रही को कोई ब

बिहार में फिर उजागर हुई रेलवे की बड़ी लापरवाही, टूटी हुई पटरी पर गुजर गईं कई ट्रेनें
Mukesh Srivastava
3 मिनट

NALANDA: बिहार में एक बार फिर रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई है। रविवार को नालंदा में टूटी हुई रेलवे पटरी से कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें गुजर गई लेकिन गनीमत इस बात की रही को कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। रेलवे पटरी के टूटे होने की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इंजीनियरों और अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और पटरी को ठीक किया गया। घटना राजगीर-बख्तियारपुर रेलखंड के चैनपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास की है।


दरअसल, रविवार को जब ग्रामीणों की नजर टूटी हुए रेलवे लाइन पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी चैनपुरा रेलवे क्रॉसिंग के गेटमैन को दी। हालांकि तबतक कई ट्रेनें टूटी हुई पटरी से गुजर चुकी थीं।गेटमैन द्वारा घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची मकेनिकल टीम ने पटरी की मरम्मत की और ग्रामीणों की सजगता के कारण आज एक बड़ा रेल हादसा होने से बाल-बाल बच गया।


बता दें कि बिहार में लगातार रेलवे की लापरवाही सामने आ रही है। बीते 14 दिसंबर को भागलपुर में बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया था। भागलपुर-किउल रेलखंड के सुल्तानगंज स्टेशन के पास मालदा-किउल इंटरसिटी एक्सप्रेस की कपलिंग खुल गई थी जिससे ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई थी। ट्रेन के दो हिस्सों में बंटने के बाद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई और वे जान बचाने के लिए ट्रेन से नीचे उतर गए। घटना के बाद इस रेलखंड पर करीब एक घंटे के तक परिचालन बाधित रहा था। 


इससे पहले 3 दिसंबर को रोहतास में भी गया-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर सासाराम और करबंदिया स्टेशन के बीच चलती ट्रेन की दो बोगियां खुलकर अलग हो गईं थी। महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन की दो बोगियों के अचानक इंजन से अलग होने के बाद ट्रेन पर सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया l।

टैग्स