ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! एक धुर जमीन के लिए अधेड़ की पिट - पीटकर हत्या

NALANDA : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नह

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! एक धुर जमीन के लिए अधेड़ की पिट - पीटकर हत्या
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NALANDA : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हो। हालांकि, इसके रोकथाम को लेकर पुलिस प्रसाशन भी काफी मश्कत कर रही है। लेकिन, इसके बाबजूद इस पर रोक लगता हुआ नजर नहीं आ रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नालंदा से निकल कर सामने आया है। जहां एक अधेड़ की पीट पीटकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, खुदागंज थाना क्षेत्र के बौरीडीह गांव में एक अधेड़ की पीट पीटकर हत्या कर दी गयी है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों का आरोप है कि गांव के ही पड़ोसी कल शाम को घर से बुलाकर ले गया उसके बाद वे वापस नहीं आए जब देर रात तक घर नहीं लौटे तो घर वालों से खोजबीन शुरू की लेकिन कुछ भी पता चल नहीं पाया।  फिर सुबह थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी कर रहे थे तभी गांव में एक लाश मिलने की सूचना पर सनसनी फैला गई। शव गांव में ही सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे छहलाता हुआ किसी ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। 


वहीं, इस घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो उसकी पहचान गांव के ही स्व जगदीश प्रसाद के पुत्र प्रवेश यादव  के रूप में की गई। परिजनों ने बताया गांव के ही  सत्येंद्र यादव और प्रवेश यादव ने एक धुर ज़मीन के लिए एक साल से विवाद चला आ रहा था उसी खुन्नस में इसकी पीट पीटकर हत्या कर दी गई है। शरीर पर कई ज़ख़्म निशान भी हैं। साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से पानी भरे गड्ढे में फेक दिया ताकि यह हादसा साबित हो। 


इधर, इस घटना के संबंध में खुदागंज थानाध्यक्ष बब्बन राम ने बताया कि पुलिस शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेजा गया है। शव पानी भरे गड्ढे में  मिला है। परिजनों की ओर से शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।