ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बैंक से पैसे निकालने के बहाने निकली पत्नी प्रेमी के साथ हो गयी फरार, तलाश कर परेशान हुए पति ने पड़ोसी पर किया मुकदमा

NALANDA : बिहार के नालंदा जिले में एक महिला अपने घर से ये कह कर निकली कि बैंक से पैसे निकाल कर वापस आती हूं. पति घंटों इंतजार करता रह गया लेकिन पत्नी वापस नहीं लौटी. परेशान पति ने

बैंक से पैसे निकालने के बहाने निकली पत्नी प्रेमी के साथ हो गयी फरार, तलाश कर परेशान हुए पति ने पड़ोसी पर किया मुकदमा
First Bihar
3 मिनट

NALANDA : बिहार के नालंदा जिले में एक महिला अपने घर से ये कह कर निकली कि बैंक से पैसे निकाल कर वापस आती हूं. पति घंटों इंतजार करता रह गया लेकिन पत्नी वापस नहीं लौटी. परेशान पति ने बैंक जाकर ढ़ूढ़ा. अपने ससुराल में तलाशा लेकिन पत्नी का पता नहीं चला. घंटों भटकने के बाद उसे जो जानकारी मिली उसे जान कर वह हैरान रह गया.


पैसे निकालने निकली पत्नी फरार
घटना नालंदा जिले के इस्लामपुर बाजार की है. बाजार में किराये पर घर लेकर रह रहे एक शख्स की पत्नी घर से ये कह कर निकली कि लॉकडाउन लग गया है औऱ घर में नगद पैसे रखना जरूरी है. इसलिए वह बैंक से पैसे निकाल कर आ रही है. दोपहर में निकली पत्नी जब शाम तक नहीं लौटी तो पति परेशान हो गया.  पति ने बताया कि जब देर शाम तक उसकी पत्नी नहीं लौटी तो उसने छानबीन करना शुरू कर दिया. बैंक में जाकर जानकारी ली, उसके मायके में तलाशा लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला. 


पड़ोसी भी गायब हुआ तब भेद खुला
पति ने बताया कि पत्नी ने अपना मोबाइल भी बंद कर रखा है. इसलिए फोन पर भी उससे संपर्क नहीं हो पाया. इस बीच पति को मालूम चला कि पड़ोस भी रहने वाला एक युवक भी उसी समय से गायब है. आस पास के लोगों ने बताया कि पड़ोसी युवक से उसकी पत्नी की पिछले कुछ दिनों से काफी बन रही थी. पति जब काम पर जाता था तो दोनों को साथ घूमते भी कई लोगों ने देखा था. 


पूरी जानकारी मिलने के बाद पति ने इस्लामपुर थाने में FIR दर्ज करायी है. उसने आरोप लगाया है कि पडोसी युवक शादी करने की नियत से उसकी पत्नी को भगा ले गया है. इस्लामपुर थाना से मिली जानकारी के मुताबिक महिला को बरामद करने के लिए पुलिस कोशिश कर रही है. आरोपी युवक के स्थायी पते की जानकारी मिल गयी है. पुलिस ने उसके मोबाइल लोकेशन की भी जानकारी ली है. वहीं युवक के रिश्तेदारों से भी संपर्क कर उसे थाने पर हाजिर करने को कहा गया है.

टैग्स