ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

बिहार: कुएं में गिरकर दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत, स्कूल से घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

NALANDA : नालंदा में दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बहनें पढ़ने के लिए स्कूल गई थीं। इसी दौरान स्कूल के समीप स्थित एक कुएं गिरकर दोनों की मौत हो गई। घटना इस्लामपुर थ

बिहार: कुएं में गिरकर दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत, स्कूल से घर लौटने के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA : नालंदा में दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बहनें पढ़ने के लिए स्कूल गई थीं। इसी दौरान स्कूल के समीप स्थित एक कुएं गिरकर दोनों की मौत हो गई। घटना इस्लामपुर थाना क्षेत्र के खाड़ गौरैया गांव की है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


मृतक लड़कियों की पहचान खाड़ गौरैया गांव निवासी राजेश चौधरी की 11 साल की बेटी सलोनी कुमारी और तीन वर्षीया मासूम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार को दोनों बहनें हर दिन की तरह समय से स्कूल पहुंच गई थीं। लेकिन स्कूल की छुट्टी होने के बाद दोनों बहने वापस घर नहीं पहुंची। 


देर शाम तक दोनों बच्चियों के घर नहीं पहुंचने पर परिजन अनहोनी की आशंका से घबरा गए और उनकी खोजबीन शुरू कर दी। इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों बहनों के शव को कुएं में देखा। दोनों बच्चियों के शव देखकर परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चियों के शव को कुएं से बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भी गहरा आक्रोश है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता