ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार : सांप खाने से बुजुर्ग की मौत, जब सांप ने डसा तो उसे गुस्से में चबाकर खा गया था

NALANDA : बिहार के नालंदा जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक जहरीले सांप को खाने से बुजुर्ग की मौत हो गई है. बुजुर्ग की मौत के बाद उसके घर

बिहार : सांप खाने से बुजुर्ग की मौत, जब सांप ने डसा तो उसे गुस्से में चबाकर खा गया था
First Bihar
3 मिनट

NALANDA : बिहार के नालंदा जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक जहरीले सांप को खाने से बुजुर्ग की मौत हो गई है. बुजुर्ग की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


बिहार : सांप खाने से बुजुर्ग की मौत, जब सांप ने डसा तो उसे गुस्से में चबाकर खा गया था


घटना नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र की है. यहां माधोपुर डीह गांव में एक अजीबोगरीब घटना हुई. सांप के खाने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई. मृतक की पहचान रामा महतो (65) के रूप में की गई है, जो इसी माधोपुर डीह गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि रामा महतो को करैत सांप के बच्चे ने डस लिया था. जब सांप ने डसा उस वक़्त रामा महतो शराब के नशे में था. 


बिहार : सांप खाने से बुजुर्ग की मौत, जब सांप ने डसा तो उसे गुस्से में चबाकर खा गया था


रामा महतो इतने नशे में था कि वह सांप के बच्चे को चबाकर खा गया. उसने संपोले को पकड़ लिया और यह कहते हुए उसे चबा-चबाकर खा डाला कि हमें काटा है तो हम तुम्हें भी काट डालेंगे. चबाने के दौरान संपोले ने उनके मुंह व चेहरे में कई जगह डंस लिया. इसके बाद भी वे नहीं माने और उसे तब तक चबाते रहे जब तक कि वह मर नहीं गया. 


बिहार : सांप खाने से बुजुर्ग की मौत, जब सांप ने डसा तो उसे गुस्से में चबाकर खा गया था


अंत में जब सांप मर गया तो रामा महतो ने मरे हुए संपोले को मुंह से निकाल घर के पास छोटे से पेड़ की टहनी पर टांग दिया और सोने चले गए. उनके परिजनों ने उन्हें इलाज कराने को कहा, लेकिन उन्होंने यह कहकर टाल दिया कि सांप का बच्चा था, जहर नहीं चढ़ेगा. रविवार अलसुबह जब घर वालों ने उन्हें अचेत देखा तो अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.


बिहार : सांप खाने से बुजुर्ग की मौत, जब सांप ने डसा तो उसे गुस्से में चबाकर खा गया था


माधोपुर पंचायत की परामर्शी समिति अध्यक्ष भूषण प्रसाद ने बताया कि रामा महतो शनिवार शाम माधोपुर बाजार से लौट कर घर के दरवाजे के पास बैठे ही थे कि संपाले ने उन्हें डंस लिया. पुलिस ने सर्पदंश से मौत की एफआईआर दर्ज कर ली है.