ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में 119 DSP की ट्रेनिंग पूरी, विभिन्न जिलों में होगी पोस्टिंग

NALANDA : राजगीर स्थित बिहार पुलिस एकेडमी में परिक्षमान 119 DSP की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है. शनिवार को दीक्षांत समारोह में 119 डीएसपी ने देश सेवा की शपथ ली. इन अफसरों की

बिहार में 119 DSP की ट्रेनिंग पूरी, विभिन्न जिलों में होगी पोस्टिंग
First Bihar
2 मिनट

NALANDA :  राजगीर स्थित बिहार पुलिस एकेडमी में परिक्षमान 119 DSP की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है. शनिवार को दीक्षांत समारोह में 119 डीएसपी ने देश सेवा की शपथ ली. इन अफसरों की ट्रेनिंग एक साल में ही पूरी हो जाती लेकिन कोरोना काल के कारण इन्हें एक साल और इंतजार करना पड़ा. 


शनिवार को राजगीर के बिहार पुलिस एकेडमी में 56-59वीं बैच के परिक्षमान पुलिस उपाधीक्षकों के दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया. दीक्षांत परेड समारोह आयोजन पुलिस एकेडमी राजगीर के प्रांगण में किया गया. परेड की सलामी बिहार पुलिस एकेडमी के निदेशक भृगु श्रीनिवासन ने लिया. वहीं समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में डीजी बीएमपी आर एस भट्टी उपस्थित हुए. जबकि विशिष्ट अतिथि में डीजी ट्रेनिंग आलोक राज उपस्थित हुए. 


पुलिस एकेडमी राजगीर से दीक्षांत परेड समारोह से पास आउट होकर जनसेवा में जाने वाले, 56-59वीं बैच के डीएसपी रैंक पदाधिकारी का बिहार पुलिस से देश का सबसे बड़ा बैच है. इस बैच को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षणों से लैस किया गया है, जो लगभग दो वर्षों की कड़ी मेहनत से प्रशिक्षुओं ने परिक्षमान पुलिस उपाधीक्षक की भूमिका में अपने आप को तैयार किया है. हालांकि यह प्रशिक्षण एक साल का हीं था. मगर कोविड 19 सह लाॅक डाउन के कारण इसमें दो साल लग गए. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता