ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार : कर्मा पूजा के लिए मिट्टी लाने गई थीं दो सगी बहनें, दोनों की डूबने से हुई मौत

NALANDA : नालंदा में कर्मा पूजा के लिए मिट्टी लाने गई दो सगी बहनों की पईन में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना नगरनौसा थाना क्षेत्र के पंचखुरवा खंधा की है। यहां कर्मा पूजा के लिए द

बिहार : कर्मा पूजा के लिए मिट्टी लाने गई थीं दो सगी बहनें, दोनों की डूबने से हुई मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA : नालंदा में कर्मा पूजा के लिए मिट्टी लाने गई दो सगी बहनों की पईन में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना नगरनौसा थाना क्षेत्र के पंचखुरवा खंधा की है। यहां कर्मा पूजा के लिए दो बहनें मिट्टी लाने के लिए घर से निकली थीं। पईन से मिट्टी निकालने के दौरान गहराई का पचा नहीं चला और दोनों गहरे पानी में चली गईं, जिससे दोनों की मौत हो गई।


मृतकों की पहचान नगरनौसा थाना क्षेत्र के मोनीयमपुर गांव निवासी राम सुचित यादव की 14 वर्षीय बेटी रानी कुमारी और 12 वर्षीय लवली कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को कर्मा पूजा के लिए दोनों सगी बहने मिट्टी और झाड़ लाने के लिए गांव के बाहर स्थित पईन के पास गई थीं। इसी दौरान गहराई का पता नहीं चलने से दोनों बहनों की डूबकर मौत हो गई।


इधर, ग्रामीणों ने दोनों बहनों का शव देखकर उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बहनों को शव पानी से बाहर निकला और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। एक साथ दो बच्चियों के मौत के बार परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

टैग्स