ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

बिहार : जमीनी विवाद को लेकर देवरानी - जेठानी में हुई लड़ाई, भतीजे ने घर से बुलाकर चाचा को मारी गोली; मौके पर हुई मौत

बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम हो गया है। राज्य के अंदर से शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की घटना निकल कर सामने नहीं आती है। इसी कड़ी में

बिहार : जमीनी विवाद को लेकर देवरानी - जेठानी में हुई लड़ाई, भतीजे ने घर से बुलाकर चाचा को मारी गोली; मौके पर हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम हो गया है। राज्य के अंदर से शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की घटना निकल कर सामने नहीं आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नालंदा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक भतीजा ने अपने चाचा को ही गोलीमार दी है। जिसके बाद पुरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, वेना थाना क्षेत्र के विरनामा गांव में जमीनी विवाद को लेकर भतीजा ने चाचा को गोली मार दिया। जिससे वो बुरी तरह से जख्मी हो गया। वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने क्यूआरटी टीम की पुलिस को इस मामले में सुचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची क्यूआरटी टीम की पुलिस ने जख्मी चाचा को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने इसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुरे इलाके में गम का माहौल कायम हो गया। 


इधर, इस घटना में मृतक की पहचान मृतक कैलू यादव के पुत्र राजीव कुमार है। मृतक के पत्नी ने बताई कि - जमीनी विवाद को लेकर कल ही उसका जेठानी के साथ विवाद हुआ था। उसके बाद अब आज शाम उसका भतीजा  कौशल और राहुल आया और घर से चाचा बाहर बुलाकर गोली मार दिया।घटना की जानकारी मिलते ही वेना थाना की पुलिस घटना की जांच में जुट गई और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।