ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: गुरु नानक देव जी का 554वां प्रकाशोत्सव संपन्न, समापन समारोह में CM नीतीश हुए शामिल

NALANDA: नालंदा के राजगीर में आयोजित गुरु नानक देव जी महाराज का 554 वां प्रकाशोत्सव आज संपन्न हो गया। तीन दिवसीय प्रकाशोत्सव के समापन समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश

बिहार: गुरु नानक देव जी का 554वां प्रकाशोत्सव संपन्न, समापन समारोह में CM नीतीश हुए शामिल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: नालंदा के राजगीर में आयोजित गुरु नानक देव जी महाराज का 554 वां प्रकाशोत्सव आज संपन्न हो गया। तीन दिवसीय प्रकाशोत्सव के समापन समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को राजगीर पहुंचे। जहां उन्होंने नवनिर्मित गुरुद्वारा, गुरुद्वारा के नए भवन और यात्री निवास का उद्घाटन किया। इसके बाद सीएम नीतीश गुरुद्वारा पहुंचे और गुरु के दरबार में मत्था टेका और बिहार में अमन चैन की कामना की।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि गुरु नानक देव जी महाराज राजगीर में बहुत दिनों तक रहे थे। राजगीर में सभी कुंडों से गर्म पानी निकलता था लेकिन अब गुरु नानक जी की कृपा से यहां शीतल कुंड निकलने लगा। उन्होंने कहा कि राजगीर सभी धर्मों की स्थली रही है। राजगीर में पर्यटकों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए सभी प्रकार की व्यवस्था की गई है।


उन्होंने कहा कि गरीब राज्य होते हुए भी राजगीर में काफी बेहतर इंतजाम हो रहे हैं। सीएम ने बताया कि राजगीर के पर्यटन स्थलों और यहां के निवासियों के लिए गंगा जल की आपूर्ति इसी महीने से शुरू कर दी जाएगी। सीएम नीतीश ने कहा कि राजगीर आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसका खास ख्याल रखा जा रहा है। इससे पहले सीएम के राजगीर पहुंचने पर सिख श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया। 

टैग्स