ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

बिहार : फर्जी आधार कार्ड के साथ रूसी नागरिक गिरफ्तार, 2020 से भारत में ही रह रहा है संदिग्ध आरोपी

NALANDA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड के साथ एक रूसी नागरिक को गिरफ्तार किया है। रूसी न

बिहार : फर्जी आधार कार्ड के साथ रूसी नागरिक गिरफ्तार, 2020 से भारत में ही रह रहा है संदिग्ध आरोपी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NALANDA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड के साथ एक रूसी नागरिक को गिरफ्तार किया है। रूसी नागरिक के पास से बंगाल के पते पर बना फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ है। यह वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद  नव नालंदा महाविहार में विपश्यना करने आया था। पुलिस ने रूसी नागरिक के द्वारा वीजा के साथ भी छेड़छाड़ किये जाने की आशंका जतायी है।


दरअसल, रूसी नागरिक जिसका नाम अलेक्जेंडर तमित्री चेंको 29 जनवरी 2020 को मलेशिया से 21 जनवरी 2021 तक का वीजा लेकर भारत आया था। लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे 30 सितंबर 2021 तक भारत में रहने की स्वीकृति मिली। वह दो जून को धम्म विपश्यना केन्द्र में विपश्यना करने आया था। 


वहीं, जांच के दौरान अधिकारी को उसपर शक हुआ। जिसके बाद अधिकारी ने इसे ने तीन जून को नोटिस देकर छह जून तक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा था, लेकिन उसने फर्जी आधार कार्ड दिखाया। वीजा के अनुसार. इन्हें 90 दिन ही भारत में रहना था, लेकिन वीजा के साथ छेड़छाड़ की गई है। पुलिस ने उसे कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया है।


इधर, इस मामले में थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि इसके पास से कोलकाता के पते पर बना हुआ फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ। वीजा में भी छेड़छाड़ की गई है। यह नव नालंदा महाविहार द्वारा संचालित विपश्यना केन्द्र में दस दिनों का विपश्यना करने आया था। लेकिन, पिछले कई दिनों से यह यहां जी रह रहा था।