ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar Accident News: तेज रफ्तार पिकअप वैन ने पुल में मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत; 16 घायल

NALANDA: इस वक्त की बड़ी खबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से आ रही है, जहां तेज रफ्तर पिकअप वैन ने पुल में जोरदार टक्कर मार दी है। इस हादसे में दो लोगों की मौके

Bihar Accident News: तेज रफ्तार पिकअप वैन ने पुल में मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत; 16 घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: इस वक्त की बड़ी खबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से आ रही है, जहां तेज रफ्तर पिकअप वैन ने पुल में जोरदार टक्कर मार दी है। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 16 लोग घायल हो गए हैं। घायलों मे तीन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना बेना थाना क्षेत्र के एनएच 20 पर सिरनामा गांव के पास की है।


दरअसल, नालंदा में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जहां मजदूरों से भरी पिकअप वाहन पुल से टकरा गई, जिससे एक बच्ची सहित दो लोगों की मौत हो गई और करीब 16 लोग जख़्मी हो गए है। रात 2 बजे हुए इस हादसे में घायल मजदूरों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से तीन को चिंताजनक हालत में पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। 


बताया जा रहा है कि सभी लोग नवादा के स्टालिन गांव से ईंट भट्टा पर मजदूरी करने के लिए गोरखपुर जा रहे थे। परिवार वालों ने बताया कि सभी लोग एक ही टोला के रहने वाले हैं। मृतकों में लाक्षो मांझी का 30 वर्षीय पुत्र बोध मांझी और राजेंद्र मांझी की 2 माह की बच्ची आंचल कुमारी है जबकि जख्मी वीरू मांझी,   बाला मांझी,  अनुज मांझी को चिंताजनक हालत में पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। 


वहीं हादसे में घायल देवी मांझी, बसंती देवी, अनीता देवी, पिंकी देवी, लक्ष्मीनिया देवी, मुकेश मांझी, राखी कुमारी,  रोशनी कुमारी,  बिरजू मांझी, बु्चा मांझी का इलाज बिहारशरीफ सदर अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता