ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : ​​​​​​​6 कट्ठा जमीन के लिए बुजुर्ग को मारी गोली, भूमि विवाद में गोलीबारी से दहला इलाका; आरोपी फरार

NALANDA : बिहार के नालंदा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां भूमि विवाद को लेकर पड़ोसी ने बुजुर्ग को गोलियों से भून जख्मी कर दिया। यह मामला सिलाव थाना क्षेत्र अंतर्गत

बिहार :  ​​​​​​​6 कट्ठा जमीन के लिए बुजुर्ग को मारी गोली, भूमि विवाद में गोलीबारी से दहला इलाका; आरोपी फरार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NALANDA : बिहार के नालंदा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां भूमि विवाद को लेकर पड़ोसी ने बुजुर्ग को गोलियों से भून जख्मी कर दिया। यह मामला सिलाव थाना क्षेत्र अंतर्गत जिंदा विगहा गांव का है। इस घटना के घायल की पहचान (60) वर्षीय बिंदा यादव के रूप में किया गया है। परिजनों की मदद से बिंदा यादव को सिलाव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के उपरांत वर्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।


वहीं, इस घटना को लेकर जख्मी का पोता अरुण कुमार ने बताया कि पड़ोसी से उन लोगों का जमीनी विवाद चल रहा है। जिसका मामला अंचलाधिकारी के अधीन है।  अब उसके पड़ोसी ने जबरदस्ती खेत में पटवन करने का काम किया। इसके बाद पड़ोसी से उन लोगों का विवाद हुआ। हालांकि, दोपहर बाद मामला शांत हो गया। शाम में पड़ोसी शराब पीकर आया और मंदिर के पास बैठे उसके दादा के ऊपर हेलमेट से मारने का प्रयास किया। इसके बाद वह थाना पहुँचकर शिकायत किया और पुलिस आई। तब तक उसका पड़ोसी वहां से भाग निकला।


उसने पुलिस वाले से कहा कि उसका पड़ोसी हमेशा हरवे-हथियार से लैस होकर आता है और उन लोगों को धमकी देता है। बावजूद पुलिस ने इस बात का संज्ञान नहीं लिया। शनिवार की सुबह उसका पड़ोसी आया और घर पर चढ़कर अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। जिसमें 6 गोली उसके दादा को लग गई। 6 कट्ठा जमीन को लेकर पड़ोसी दिनेश यादव से विवाद चल रहा है। उसी विवाद में घर पर चढ़कर दिनेश यादव और उसके गुर्गों ने शनिवार की सुबह करीब दर्जन भर राउंड फायरिंग कर दी। जिसमें 6 गोली बिंदा यादव को कंधा,पेट,पीठ एवं हाथ में लगी है। 


उधर, इस मामले में सिलाव थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलने के उपरांत पुलिस गांव पहुंच मामलें की जांच में जुट गई है। जख्मी को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आरोपी गांव छोड़कर फरार है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। भूमि विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है।