ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

मातम में बदली खुशियां: बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकली थी मां, सड़क हादसे में गई जान

NALANDA: नालंदा में शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकली महिला की भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। आगामी 24 नवंबर को महिला की बेटी की श

मातम में बदली खुशियां: बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकली थी मां, सड़क हादसे में गई जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: नालंदा में शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकली महिला की भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। आगामी 24 नवंबर को महिला की बेटी की शादी थी। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थी। शादी के कार्ड बंटने शुरू हो गए थे लेकिन इसी बीच बड़ा हादसा हो गया और शादी वाले घर में मातम पसर गया।


मृतक महिला की पहचान चंडी थाना क्षेत्र के नारसंडा गांव निवासी विजय राम की पत्नी सुलेखा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुलेखा देवी की 7 बेटी हैं। जिसमें दो बेटी की शादी हो चुकी है और तीसरी बेटी की शादी आने वाले 24 नवंबर को होनी है। घर में शादी की सारी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। रविवार को सुलेखा देवी अपने दामाद मंटू के साथ बाइक पर सवार होकर बेटी की शादी का कार्ड बांटने के लिए अपनी बहन के यहां सोहसराय आई थी।


शादी की कार्ड बांटने के बाद वह अपने दामाद के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी सबसे छोटी बेटी को गोद में लेकर बापस लौट रही थी। इस दौरान भगणविगहा में ब्रेकर के पास बाइक से गिर गई। बाइक से गिरने के बाद सुलेखा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में महिला को निजी क्लीनक में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर किया। सदर अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। 



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता