ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बड़े भाई ने छोटे भाई के घर को किया आग के हवाले, दहशत में आया पूरा मोहल्ला

NALANDA : नालंदा में भाई-भाई की लड़ाई में एक ने दूसरे का घर ही फूंक दिया। पहले तो बड़े भाई ने छोटे भाई के साथ मारपीट की फिर भी जी नहीं भरा तो भाई के घर में ही आग लगा दी। देखते

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

NALANDA : नालंदा में भाई-भाई की लड़ाई में एक ने दूसरे का घर ही फूंक दिया। पहले तो बड़े भाई ने छोटे भाई के साथ मारपीट की फिर भी जी नहीं भरा तो भाई के घर में ही आग लगा दी। देखते ही देखते गोदाम के अंदर रखा समान जलकर खाक हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


सिलाव प्रखंड के महादेव स्थान के समीप सोमवार को आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई के घर में आग लगा दी। ये ही नहीं बल्कि उसके साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया ।पीड़ित छोटे भाई पंकज कुमार ने बताया कि घर खाली करने को लेकर उसके बड़े भाई आदित्य कुमार से विवाद चला आ रहा था।आज सुबह गाली गलौज करते हुए घर पर आया और घर मे आग लगा दिया। घर में लघु उद्योग के तहत प्लास्टिक का पाइप बनाने का काम किया जाता था जिसके कारण घर में प्लास्टिक के रॉ मटेरियल रखा था। जिससे आग पूरे घर को चपेट में ले लिया। आग लगने से घर में रखे जरूरत के सामान और प्लास्टिक के पाइप जलकर खाक हो गए।


आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना पाकर सिलाव थाना की पुलिस दमकल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सिलाव थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है कि आग कैसे लगी है। जांच के बाद कार्यवाई की जाएगी।


रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता