ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

अपनी नाकामी छिपाने में जुटा बिहारशरीफ सदर अस्पताल प्रबंधन, झाड़-फूंक मामले में सुरक्षा गार्ड पर कार्रवाई

NALANDA: बिहारशरीफ सदर अस्पताल इन दिनों काफी सुर्खियों में है। अस्पताल प्रबंधन ने अपनी नाकामी को छिपाने के लिए एक और बड़ा कारनामा किया है। अस्पताल प्रबंधन ने 8 सुरक्षा गार्ड क

अपनी नाकामी छिपाने में जुटा बिहारशरीफ सदर अस्पताल प्रबंधन, झाड़-फूंक मामले में सुरक्षा गार्ड पर कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: बिहारशरीफ सदर अस्पताल इन दिनों काफी सुर्खियों में है। अस्पताल प्रबंधन ने अपनी नाकामी को छिपाने के लिए एक और बड़ा कारनामा किया है। अस्पताल प्रबंधन ने 8 सुरक्षा गार्ड के एक दिन के वेतन में कटौती करते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। जिससे नाराज सुरक्षा गार्ड हड़ताल पर चले गये हैं। 


मामला यह है कि 10 जुलाई को पूरी रात इमरजेंसी वार्ड से चिकित्सक गायब थे। इस दौरान कई इमरजेंसी मरीज अस्पताल में आए थे लेकिन उन्हें देखने के लिए कोई भी डॉक्टर सदर अस्पताल में मौजूद नहीं था। जिसके कारण कई मरीजों को उनके परिजन निजी क्लीनिक ले जाने को मजबुर हो गये। वही सांप काटे जाने के बाद मरीज का अस्पताल के बेड पर झाड़ फूंक कराया गया। 


इसी मामले में अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड के वेतन में कटौती का लेटर जारी किया गया है। अस्पताल प्रबंधन के इस फैसले के बाद वहां के गार्ड का कहना है की सुरक्षा में कोई चूक होता तो इसकी जवाबदेही उसके ऊपर होती लेकिन चिकित्सक नहीं रहने के कारण झाड़ फूंक हुआ। इसमें हम लोगों का क्या कसूर है। बता दें कि अस्पताल के बेड पर हुए झाड़ फूंक मामले में नालंदा के जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिये इसी के तहत अस्पताल के गार्ड पर कार्रवाई कर प्रबंधन अपना पीठ थपथपा रही है।

टैग्स